फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tesla: भारत में प्लांट लगाने के लिए टेस्ला की नजर गुजरात पर, घोषणा 'बहुत जल्द', मंत्री ने की पुष्टि

Fri, 29 Dec 2023 07:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 29 Dec 2023 07:33 PM IST
विज्ञापन
Tesla plant in India News Tesla's possible announcement of India launch next month
एलन मस्क, पीएम मोदी - फोटो : Social Media
टेस्ला की भारत में जनवरी में लॉन्च लगभग निश्चित है। अमेरिकी ईवी निर्माता के डेब्यू की रिपोर्टों के बीच समय और संभावित निवेश गंतव्य के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। रिपोर्टों का दावा है कि टेस्ला अगले साल जनवरी में ही वाइब्रेंट गुजरात समिट के दौरान अपने भारत लॉन्च की घोषणा कर सकती है और संभवतः सानंद को अपना आधार बनाएगी। अब, राज्य सरकार के एक मंत्री ने पुष्टि की है कि गुजरात भारत में टेस्ला की पहली पसंद है और एक आधिकारिक घोषणा 'बहुत जल्द' संभव है। 
Tesla plant in India News Tesla's possible announcement of India launch next month
रुशिकेश पटेल - फोटो : twitter@ANI
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता, रुशिकेश पटेल ने अगले महीने टेस्ला के संभावित भारत लॉन्च की रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। पटेल ने मीडिया रिपोर्टों की पुष्टि की और कहा कि ईवी निर्माता अपना मैन्युफेक्चरिंग प्लांट (विनिर्माण सुविधा) लगाने के लिए जमीन के लिए राज्य सरकार के साथ बातचीत के अंतिम चरण में है। उनकी यह टिप्पणी एसजे हैदर, अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग और खान विभाग) के बयान के कुछ महीनों बाद आई है, जिन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार भारत में विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए टेस्ला के संपर्क में है। 
Tesla plant in India News Tesla's possible announcement of India launch next month
एलन मस्क, पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
पटेल ने कहा कि गुजरात सरकार को इस बात की 'बहुत उम्मीद' है कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क राज्य को अपनी विनिर्माण सुविधा के लिए चुनेंगे। उन्होंने कहा, "यहां तक कि एलन मस्क भी गुजरात को अपनी पहली पसंद के रूप में देख रहे हैं। तभी से गुजरात उनके दिमाग में है जब उन्होंने भारत में प्लांट लगाने के लिए उपयुक्त स्थान खोजने के लिए एक सर्वेक्षण शुरू किया था।" जब टेस्ला के भारत लॉन्च के बारे में घोषणा की समय सीमा की पुष्टि करने के लिए कहा गया, तो पटेल ने कहा, "शायद, बहुत जल्द इस संबंध में एक आधिकारिक घोषणा की जाएगी। उम्मीद करते हैं कि टेस्ला गुजरात आएगी। हम निश्चित रूप से इसका स्वागत करेंगे और सभी जरूरी मदद मुहैया करेंगे, ठीक उसी तरह जैसे हमने अतीत में टाटा, फोर्ड और सुजुकी को दी थी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tesla plant in India News Tesla's possible announcement of India launch next month
Tesla Car Plant - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि मंत्री ने संभावित स्थान को स्पष्ट नहीं किया। लेकिन खबर है कि टेस्ला संभावित रूप से टाटा मोटर्स जैसे कार निर्माताओं के घर सानंद को अपना भारतीय आधार बनाएगी। रिपोर्टों के अनुसार, टेस्ला के पास तीन विकल्प थे जहां वह अपने भारत गीगाफैक्टरी के लिए जमीन ले सकती थी। सानंद के अलावा, अन्य दो विकल्प धोलेरा और बेचाराजी थे। हालांकि, टेस्ला के गुजरात में कंडला-मुंद्रा बंदरगाह तक आसान पहुंच के कारण सानंद को अंतिम रूप देने की उम्मीद है। गुजरात मारुति सुजुकी और एमजी मोटर जैसे अन्य भारतीय कार निर्माताओं के प्लांट भी यही हैं। 
विज्ञापन
Tesla plant in India News Tesla's possible announcement of India launch next month
Tesla Supercharger - फोटो : Social Media
पहले टेस्ला ने संकेत दिया था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस साल की शुरुआत में अमेरिका यात्रा के बाद अपने भारत निवेश की योजनाओं पर फिर से विचार कर रही है। जिस दौरान उनकी एलन मस्क से मुलाकात हुई थी। इस बैठक के बाद, मस्क ने यह भी कहा था कि वह 2024 में भारत आने की योजना बना रहे हैं। हाल ही में, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी अमेरिका में टेस्ला के एक प्लांट का दौरा किया था। गोयल ने टेस्ला की भारत में बड़ी हिस्सेदारी की पुष्टि की क्योंकि इस साल के आखिर तक वह लगभग 1.9 अरब डॉलर मूल्य के कंपोनेंट्स का स्रोत बनाने की योजना बना रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed