फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suzuki EV Plans: सुजुकी साल 2030 तक भारत में लॉन्च करेगी छह ईवी, वित्त वर्ष 24 में आने वाली है पहली ईवी

Fri, 27 Jan 2023 02:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 27 Jan 2023 02:10 PM IST
विज्ञापन
Suzuki EV Plans Suzuki to launch 6 Electric Vehicles in India by 2030 News in Hindi
Suzuki EV - फोटो : Suzuki
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की मूल कंपनी Suzuki Motor Corporation (सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन) ने अपनी वैश्विक उत्पाद रणनीति का खुलासा किया है। जिसमें BEV (बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन), HEV (हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन) और ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन) मॉडल के साथ-साथ इथेनॉल, CNG, बायोगैस से चलने वाले मॉडल शामिल हैं। इन सभी वाहनों को वित्तीय वर्ष 2030 तक रोल आउट कर दिया जाएगा। भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के आधार पर, सुजुकी का लक्ष्य साल 2070 तक देश में कार्बन न्यूट्रलिटी हासिल करना है। भारतीय बाजार की बात करें तो मारुति सुजुकी ने टोयोटा-सुजुकी साझेदारी के तहत सह-विकसित मॉडल के साथ 6 नई बैटरी ईवी की योजना बनाई है। भारत में मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार 2025 तक आ जाएगी, इसके बाद 2030 तक अन्य पांच मॉडल आएंगे। 
Suzuki EV Plans Suzuki to launch 6 Electric Vehicles in India by 2030 News in Hindi
Maruti electric EVX - फोटो : अमर उजाला
मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार eVX (ईवीएक्स) कॉन्सेप्ट पर आधारित होगी, जिसने हाल ही में ऑटो एक्सपो 2023 में डेब्यू किया था। इसके प्रॉडक्शन-रेडी वर्जन का मुकाबला Hyundai Creta EV (ह्यूंदै क्रेटा ईवी) से होगा, जो इस समय अपने प्रारंभिक विकास चरण में है। मॉडल LFP ब्लेड सेल के साथ 60kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल करेगा और एक बार चार्ज करने पर 550 किमी की रेंज देने का दावा करता है। हालांकि कार निर्माता ने अभी तक आगामी नई मारुति इलेक्ट्रिक कारों के नामों का खुलासा नहीं किया है। लेकिन इस ईवी लाइनअप में WagonR (वैगनआर) हैचबैक, Baleno (बलेनो), Jimny (जिम्नी), Fornx (फ्रॉन्क्स) और Grand Vitara (ग्रैंड विटारा) के इलेक्ट्रिक अवतार शामिल होने की संभावना है। 
Suzuki EV Plans Suzuki to launch 6 Electric Vehicles in India by 2030 News in Hindi
Maruti JIMNY - फोटो : अमर उजाला
आधिकारिक दस्तावेज में कहा गया है कि सुजुकी के ICE-संचालित मॉडल वित्तीय वर्ष 30 तक 60 प्रतिशत घरेलू बाजार को कवर करेंगे। जहां बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 15 फीसदी होगी, वहीं हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों की बाजार में 25 फीसदी हिस्सेदारी होगी। कंपनी 4.39 लाख करोड़ रुपये के टर्नओवर और कार्बन न्यूट्रल पोर्टफोलियो को हासिल करने के लक्ष्य के साथ 4.5 ट्रिलियन येन (लगभग 2.82 लाख करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Suzuki EV Plans Suzuki to launch 6 Electric Vehicles in India by 2030 News in Hindi
Maruti Electric Car Wagon R - फोटो : For Reference Only
वित्त वर्ष 30 के लिए अपनी विकास रणनीति के तहत, जापानी वाहन निर्माता "शो-शो-केई-टैन-बी (स्मॉलर, फ्यूवर, लाइटर, शॉर्ट एंड ब्यूटी)" के मैन्युफेक्चरिंग फिलोसॉफी का पालन करेगा। यह "ग्राहकों पर केंद्रित उत्पादों और सेवाओं को विकसित करने और ऑपरेटिंग देशों और क्षेत्रों के साथ बढ़ने" पर जोर देगा। सुजुकी ने 2070 तक भारत में और 2050 तक जापान और यूरोप में कार्बन न्यूट्रलिटी हासिल करने का लक्ष्य रखा है। 
विज्ञापन
Suzuki EV Plans Suzuki to launch 6 Electric Vehicles in India by 2030 News in Hindi
Suzuki EV - फोटो : For Reference Only
सुजुकी के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन
जापानी ऑटो दिग्गज वित्त वर्ष 2024 में एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पेश करेगी जो एक छोटी या मिड-साइज की मोटरसाइकिल होगी। सुजुकी 2030 तक 25 प्रतिशत बैटरी ईवी अनुपात के साथ 8 मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है। इन्हें भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। कंपनी बड़ी मोटरसाइकिलों के लिए कार्बन न्यूट्रलिटी फ्यूल अपनाने पर विचार कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed