फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आ रही है दमदार टर्बो इंजन के साथ नई Tata Altroz, Polo टर्बो से होगी सस्ती, जानें इंजन और कीमतों के बारे में

Tue, 06 Oct 2020 02:09 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 06 Oct 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
Premium hatchback New Tata Altroz with powerful turbo engine coming, will be cheaper than volkswagen polo tsi, know about engine specifications and prices
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors

हाल ही में टाटा की प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज के टर्बो इंजन की स्पोसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। दमदार टर्बो इंजन वाली अल्ट्रोज को इसी महीने अक्तूबर में लॉन्च किया जा सकता है। खास बात यह है कि इस सेगमेंट में केवल फॉक्सवैगन पोलो और ह्यूंदै Grand i10 Nios Turbo है, जो टर्बो इंजन के साथ आती है। जानते हैं टर्बो अल्ट्रोज की इंजन स्पेसिफिकेशंस के बारे में...

Premium hatchback New Tata Altroz with powerful turbo engine coming, will be cheaper than volkswagen polo tsi, know about engine specifications and prices
Tata Altroz Turbo - फोटो : HALO on Facebook

बूट पर टर्बो बैजिंग

टर्बो इंजन के साथ टाटा अल्ट्रोज जल्द ही लॉन्च होने जा रही है। कई बार टर्बो अल्ट्रोज को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। नई अल्ट्रोज के बूट पर टर्बो बैजिंग देखने को मिलेगी। हालांकि नई टर्बो की स्पेसिफिकेशंस और कीमतों लॉन्चिंग से पहले ही लीक हो चुकी हैं। साथ ही नई अल्ट्रोज में नए कलर ऑप्शंस और रेड/ब्लैक का इंसर्ट एक्सटीरियर और केबिन में देखने को मिलेगा। वहीं भविष्य में अल्ट्रोज को डुअल क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी) के साथ भी लॉल्च किया जा सकता है।   

Premium hatchback New Tata Altroz with powerful turbo engine coming, will be cheaper than volkswagen polo tsi, know about engine specifications and prices
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors

108 बीएचपी की पावर और 140 एनएम का टॉर्

रिपोर्ट्स के मुताबिक टर्बो अल्ट्रोज में 1.2 लीटर का 3-सिलंडर रेवोट्रॉन टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलेगा, जो टाटा नेक्सन में भी आता है। यह इंजन 108 बीएचपी की पावर और 140 एनएम का टॉर्क भी देता है। वहीं नेक्सन के मुकाबले यह इंजन 10 बीएचपी की कम पावर और 30 एनएम का कम टॉर्क देता है। यानी कि इंजन ट्यूनिंग का असर अल्ट्रोज की परफॉरमेंस पर भी पड़ेगा। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Premium hatchback New Tata Altroz with powerful turbo engine coming, will be cheaper than volkswagen polo tsi, know about engine specifications and prices
2020 Volkswagen Polo GT - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

Polo में नया 1.0 TSI इंजन

वहीं फॉक्सवैगन पोलो की बात करें तो अब कार में नया 1.0 TSI इंजन मिलेगा। पोलो में पुराने 1.5-लीटर डीजल, 1.2-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन को ड्रॉप किया गया है। पोलो ट्रेंडलाइन, कंफर्टलाइन और हाईलाइन प्लस वैरिएंट में अपडेटेड 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर MPI इंजन मिलेगा। वहीं, नया 1.0 TSI इंजन सिर्फ हाईलाइन प्लस और GT लाइन वैरिएंट में मिलेगा। TSI इंजन 110 एचपी की पावर और 175 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

विज्ञापन
Premium hatchback New Tata Altroz with powerful turbo engine coming, will be cheaper than volkswagen polo tsi, know about engine specifications and prices
Volkswagen Polo - फोटो : AmarUjala

कीमत

वैरिएंट टाटा अल्ट्रोज पेट्रोल इंजन टाटा अल्ट्रोज टर्बो पेट्रोल इंजन (अनुमानित) डीजल
XT 6.99 लाख 7.99 लाख 8.19 लाख
XT (O) —– 8.19 लाख —–
XZ 7.59 लाख 8.59 लाख 8.79 लाख
XZ (O) 7.75 लाख 8.75 लाख 8.95 लाख

फॉक्सवैगन पोलो

वैरिएंट पोलो 1.0 लीटर TPI इंजन पोलो 1.0 लीटर MPI इंजन
Trendline 5.87 लाख रुपये ----
Comfortline 6.82 लाख रुपये ----
Highline Plus ---- 8.08 लाख रुपये
GT LIne ---- 9.67 लाख रुपये
  • कीमतों से लिहाज से देखें तो नई टर्बो अल्ट्रोज पारंपरिक अल्ट्रोज के मुताबले तकरीबन एक लाख रुपये महंगी है।
  • लेकिन अल्ट्रोज डीजल से टर्बो इंजन तकरीबन 20 हजार रुपये सस्ता है।
  • वहीं पोलो TSI की बात करें, तो नई टर्बो अल्ट्रोज तकरीबन एक लाख रुपये सस्ती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed