{"_id":"643957b8dc42761e01082ec9","slug":"nissan-motor-india-organises-free-ac-check-up-camp-for-customers-across-india-2023-04-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nissan: निसान मोटर इंडिया ग्राहकों के लिए लगा रही है मुफ्त एसी जांच कैंप, जानें पूरी डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Nissan: निसान मोटर इंडिया ग्राहकों के लिए लगा रही है मुफ्त एसी जांच कैंप, जानें पूरी डिटेल्स
Fri, 14 Apr 2023 07:10 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 14 Apr 2023 07:10 PM IST
विज्ञापन
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Nissan Motor India (निसान मोटर इंडिया) ने अपने ग्राहकों के लिए मुफ्त एसी जांच कैंप लगाने का एलान किया है। ये कैंप निसान की देशभर में अधिकृत वर्कशॉप्स पर 15 अप्रैल से 15 जून, 2023 के दौरान लगाए जाएंगे। निसान और डैटसन के ग्राहक इस दौरान अपने वाहनों की जांच के लिए निसान कनेक्ट एप या निसान मोटर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर सर्विस एपाइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
निसान का कहना है कि उनकी इस पहल से ग्राहकों को कारों की ओनरशिप का शानदार अनुभव मिलेगा और साथ ही, निसान ब्रैंड के प्रति उनके मन में भरोसा भी बढ़ेगा। ये सर्विस कैंप निसान की 122 वर्कशॉप के देशव्यापी नेटवर्क में लगाए जाएंगे जहां निसान और डैटसन ब्रैंड के वाहनों के लिए सर्विस दी जाती हैं।
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
निसान के प्रशिक्षित सर्विस प्रोफेशनल्स वाहनों के लिए एसी चेक-अप कैंप का संचालन करेंगे और निसान के असली स्पेयर पार्ट्स का इस्तेमाल करते हुए क्वालिटी सर्विस सुनिश्चित करेंगे। इस कैंप में, 20-प्वाइंट चेक-अप की व्यवस्था की गई है जिसमें फ्री एसी जांच, कार की बाहरी जांच, आंतरिक जांच, अंडरबॉडी जांच और रोड टैस्ट शामिल हैं। इसके अलावा, सभी वाहनों के लिए मुफ्त टॉप वॉश की भी सुविधा है। साथ ही, ग्राहकों को लेबर पर 20 प्रतिशत और वैल्यू ऐडेड सर्विस पर 10 प्रतिशत छूट का फायदा भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
इसके अलावा, इन कैंपों में प्रतिस्पर्धी कीमतों पर प्री-पेड मेंटीनेंस पैकेज के जरिए ग्राहकों को फायदा मिलेगा। इस पैकेज से ग्राहकों के मेंटीनेंस खर्च में 20 प्रतिशत तक बचत हो सकती है और साथ ही, झंझट रहित अनुभव भी मिलता है। यह मेंटीनेंस पैकेज देशभर में निसान की किसी भी अधिकृत वर्कशॉप पर ग्राहकों को कैशलेस मेंटीनेंस समेत अन्य कई बेहतरीन लाभ जैसे 5 साल तक कवेरेज, बिना कीमतों में बढ़ोतरी के मेंटीनेंस सर्विसेज आदि दिलाने के मकसद से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
Nissan Magnite
- फोटो : PTI (File Photo)
इसका एक और फायदा यह है कि कार का स्वामित्व बदलने पर पैकेज भी ट्रांसफर किया जा सकता है। यह पैकेज निसान द्वारा ग्राहकों के लिए कारों के कुल स्वामित्व खर्चों में कमी लाने तथा ब्रैंड निसान के साथ उन्हें आसान सेवा का अनुभव दिलाने के मकसद से पेश किया गया है।