फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Steelbird SBA19 R2K: स्टीलबर्ड का एसबीए19 आर2के फ्लिप-अप हेलमेट लांच, गर्मियों में सफर को बनाएगा कूल

Fri, 14 Apr 2023 06:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 06:19 PM IST
विज्ञापन
Steelbird Flip up Helmet Steelbird SBA19 R2K Launched in India Know Price Features
Steelbird Flip up Helmet SBA19 R2K Launched - फोटो : Steelbird
उमस भरी गर्मी में दोपहिया वाहन पर सफर करना किसी भी राइडर के लिए काफी मुश्किलभरा होता है। ऐसे में हेलमेट निर्माता स्टीलबर्ड ने सिर को कूल करने के लिए एसबीए 19 आर2के  फ्लिप-अप हेलमेट लॉन्च किया है। यह बीआईएस सर्टिफाइड है और इसकी कीमत 1199 रुपये रखी गई है। कंपनी के उम्मीद है कि हेलमेट मार्केट में यह गेम-चेंजर साबित होगा।


कैसे हैं फीचर्स
कंपनी का कहना है कि हेलमेट में एयरफ्लो वेंटिलेशन सिस्टम होने से राइडर को सुकून भरी हवा मिलती है। फ्लिप-अप फीचर, थर्माप्लास्टिक खोल बेहतर सुरक्षा की गारंटी करता है। बदलने वाला स्टाइलिश इंटीरियर राइडर के सफर को आरामदायक बनाने में मदद करता है।

हेलमेट में एक हाइ डेन्सिटी ईपीएस है जो प्रतिरोधी क्षमताओं को बढ़ाता है। हेलमेट से साफ दिखाई देने के लिए पॉलीकार्बोनेट एंटी-स्क्रैच कोटेड वाइजर भी है। हेलमेट नोज गार्ड के साथ भी आता है। कम कीमत पर राइडर की सेफ्टी का पूरा ख्याल रखा गया है। 
Steelbird Flip up Helmet Steelbird SBA19 R2K Launched in India Know Price Features
Steelbird Flip up Helmet SBA19 R2K Launched - फोटो : Steelbird
तीन साइज में उपलब्ध
एसबीए 19 आर2के  फ्लिप-अप हेलमेट की बात करें तो यह तीन साइज में उपलब्ध है - मीडियम-580मिमी, लार्ज-600मिमी, और एक्स्ट्रा लार्ज-620मिमी। यानी अलग-अलग हेड साइज वाले राइडर्स के लिए अलग हेलमेट जिससे उतारने और पहनने कोई परेशानी न हो। 
Steelbird Flip up Helmet Steelbird SBA19 R2K Launched in India Know Price Features
Steelbird Flip up Helmet SBA19 R2K Launched - फोटो : Steelbird
कंपनी की उम्मीदें
स्टीलबर्ड हेल्मेट्स के प्रबंध निदेशक राजीव कपूर का कहना है, "हमें एसबीए19  फ्लिप-अप हेलमेट लांच करने पर खुशी हो रही है, इसे विशेष रूप से गर्मियों के लिए डिजाइन किया गया है। हेलमेट न सिर्फ सस्ता है बल्कि इसमें बेहतर और मॉडर्न फीचर्स भी हैं। जैसे, एयरफ्लो वेंटिलेशन सिस्टम, नोज प्रोटेक्टर और फ्लिप-अप फीचर। स्टीलबर्ड का लक्ष्य राइडर की सुरक्षा और आराम है, हमें विश्वास है कि SBA19 फ्लिप-अप हेलमेट पूरे देश में राइडर्स की पसंद बनेगा।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed