फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिवारों के बीच बेहद पसंद की जा रही हैं MPV गाड़ियां, बिक्री बढ़ने की यह है बड़ी वजह

Tue, 14 Jan 2020 03:01 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 14 Jan 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
Multi purpose vehicles became popular in Family buyers, Maruti Ertiga is most selling MPV in India
MPV Cars of India - फोटो : AmarUjala

ऑटो सेक्टर में कॉम्पैक्ट एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है। परिवारों में मल्टी पर्पज व्हीकल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। वहीं इस सेगमेंट में नई लॉन्चिंग से मांग भी तेजी से बढ़ी है। पिछले साल इस सेगमेंट में 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और 2.2 लाख गाड़ियां बिकीं। इन गाड़ियों की कीमत छह लाख से 25 लाख के बीच थी।


 

Multi purpose vehicles became popular in Family buyers, Maruti Ertiga is most selling MPV in India
Maruti Suzuki Ertiga 2019

मारुति अर्टिगा टॉप पर

ऑटो सेक्टर में एमपीवी सेगमेंट की हिस्सेदारी पांच से आठ फीसदी तक है। वहीं बाजार को इसके 10 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है। किआ, मारुति सुजुकी और टोयोटा की नई लॉन्चिंग्स से यह सेगमेंट और बेहतरी की बाट जोह रहा है। वहीं इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी मारुति की नई पीढ़ी की अर्टिगा की है, जिसका मार्केट शेयर 50.03 फीसदी से ज्यादा है।
 

Multi purpose vehicles became popular in Family buyers, Maruti Ertiga is most selling MPV in India
Renault Triber - फोटो : Renault

ट्राइबर और अर्टिगा के आने से बढ़ी रौनक

वहीं एंट्री लेवल सेगमेंट में रेनो ट्राइबर ने इसके 10 फीसदी हिस्से पर कब्जा जमाया है। टोयोटा इनोवा ने इस सेगमेंट के प्रीमियम हिस्से पर पहले ही कब्जा जमाया हुआ है, वहीं मारुति की XL6 और महिंद्रा मराजो ने मिडिल सेगमेंट पर। ईटी में छपी खबर के मुताबिक ऑटो सेक्टर के विशेषज्ञों का कहना है कि एमपीवी खरीदते वक्त डिजाइन सबसे बड़ा कारण है। नई अर्टिगा के आने से एमपीवी सेगमेंट ने फिर से बाजार पर अपनी पकड़ बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Multi purpose vehicles became popular in Family buyers, Maruti Ertiga is most selling MPV in India
Renault Triber - फोटो : Renault

एमपीवी में पेट्रोल व्हीकल्स की मांग

जिसके चलते पहली बार कार खरीदने वाले भी न्यू जेनरेशन व्हीकल्स की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। वहीं उन खरीदारों की संख्या भी बढ़ी है, जो पैसे वालें और केवल टॉप-एंड वेरियंट ही खरीदते हैं। खास बात यह है कि एमपीवी में पेट्रोल व्हीकल्स की मांग भी बढ़ी है, जो पांच से सात सालों में पांच फीसदी से बढ़ कर 35 से 38 फीसदी तक पहुंच गई है। इसके अलावा मारुति अर्टिगा के सीएनजी वेरियंट ने इस सेगमेंट में नई राह जोड़ी है।

विज्ञापन
Multi purpose vehicles became popular in Family buyers, Maruti Ertiga is most selling MPV in India
1.5 litre Maruti Ertiga vs Mahindra Marazzo Vs Renault Lodgy

लुक और डिजाइन पर फिदा ग्राहक

मारुति के आंकड़ों के मुताबिक पिछले सात सालों में पहली बार कार खरीदने वालों में अर्टिगा खरीदारों की संख्या बढ़ कर 16 से 37 फीसदी हो गई है। इसकी वजह है कि इसका सस्ता होना। रेनो इंडिया की ट्राइबर आने से छह लाख सेगमेंट में 62 फीसदी का उछाल आया है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हो रही है। विशेषज्ञों को उम्मीद है कि ज्यादा स्पेस, फीचर्स और शानदार डिजाइन के चलते यह सेगमेंट तेजी से बदल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed