फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मात्र 40 हजार रुपये चुका कर घर ले जाएं MG Hector, कंपनी लाई ये खास प्लान!

Thu, 11 Jun 2020 04:51 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 11 Jun 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Mg motor partnership with Myles for rentals, MG hector and MG eZS suv available on subscription
MG Hector Front - फोटो : MG Motor

चीनी स्वामित्व वाले ब्रिटिश ब्रांड MG Motor एमजी मोटर ने देश में पिछले साल एंट्री की थी और कंपनी के उस दौरान इकलौते ब्रांड एमजी हेक्टर ने देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में सिक्का जमा लिया। मिड साइज सेगमेंट में हेक्टर का मुकाबला किआ सेल्टोस, टाटा हैरियर और ह्यूंदै क्रेटा से है। एमजी मोटर ने अब सेल्फ ड्राइव कार रेंटल फर्म से पार्टनरशिप की है।


 
 

Mg motor partnership with Myles for rentals, MG hector and MG eZS suv available on subscription
MG Hector Showroom - फोटो : for Reference Only

Myles से हाथ मिलाया

एमजी मोटर ने सेल्फ ड्राइविंग रेंटल फर्म Myles से हाथ मिलाया है। जिसके बाद जो लोग हेक्टर को खरीदना नहीं चाहते हैं, तो सब्सक्रिप्शन पर ले सकते हैं। हालांकि कंपनी ने इस पार्टनरशिप का एलान 2019 में किया था, लेकिन इसे लॉकडाउन के दौरान अंतिम रूप दिया गया। हेक्टर के अलावा कंपनी की इलेक्ट्रिक कार MG eZS भी सब्सक्रिप्शन पर ले सकते हैं।
 

Mg motor partnership with Myles for rentals, MG hector and MG eZS suv available on subscription
Myles MG Hector Package - फोटो : Myles

छह महीने से लेकर पांच साल तक का प्लान

वहीं माइल्स ने भी हेक्टर एसयूवी को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट भी कर लिया है। दूसरी कंपनियों की कारों के मुकाबले माइल्स हेक्टर पर अलग पैकेज ऑफर कर रही है। ग्राहक इन पैकेजेज में से कोई भी छह महीने से लेकर पांच साल तक का प्लान चुन सकता है। वहीं  ग्राहकों जब चाहें इन प्लान से बाहर निकल सकते हैं। वहीं सब्सक्रिप्शन न्यूनतम 40 हजार रुपये से शुरू है और यह आपके किमी चलाने पर निर्भर करता है। इसमें इंश्योरेंस, मेंटेनेंस, रोड साइड असिस्टेंस शामिल है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mg motor partnership with Myles for rentals, MG hector and MG eZS suv available on subscription
Auto Expo 2020 MG Hector Plus - फोटो : AmarUjala

सैनिटाइज करने के बाद डिलीवरी

वहीं यह स्कीम केवल दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और पुणे में लॉन्च की गई है। जैसे ही ग्राहक हेक्टर का वैरिएंट फाइल करता है उसके बाद उसे सब्सक्रिप्शन पेमेंट के साथ वेरिफिकेशन के लिए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। वहीं सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट ऑनलाइन साइन होगा। पेपरवर्क खत्म होने के बाद एमजी हेक्टर को सैनिटाइज्ड करने के बाद ग्राहक के रजिस्टर्ड पते पर कार को डिलीवर किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Mg motor partnership with Myles for rentals, MG hector and MG eZS suv available on subscription
MG eZS - फोटो : for Reference Only

MG eZS भी रेंट पर उपलब्ध

हेक्टर को पेट्रोल और डीजल दोनों में उतारा गया है। पेट्रोल वर्जन 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ आता है, जो 151 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं यह मैनुअल के साथ 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में उपलब्ध होगी। हेक्टर का डीजल वर्जन 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड यूनिट के साथ आता है, जो जीप कंपास में मिलता है। यह इंजन 168 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। यह वर्जन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। वहीं इसमें हाईब्रिड पेट्रोल वर्जन भी मिलता है। MG eZS इलेक्ट्रिक एसयूवी की बात करें, तो यह कार भी सब्सक्रिप्शन पर उपलब्ध है।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed