फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार में रखीं ये आठ चीजें आपको रखेंगी कोरोना से दूर, जरूरी सामान की लिस्ट में जल्दी करें शामिल!

Thu, 11 Jun 2020 12:07 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 11 Jun 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
Keep these 8 essential items in the car, help in protection from infection
Car Drive in Mask - फोटो : For Refernce Only

दुनिया को कोरोना वायरस से इतनी जल्दी मुक्ति मिलने वाली नहीं है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले महीनों में इसका प्रभाव और बढ़ेगा। डॉक्टर्स और विशेषज्ञों का भी कहना है कि हमें इसे साथ जीने की आदत डालनी होगी। बाजार खुल चुके हैं, हालांकि पहले के मुकाबले हलचल काफी कम है, दफ्तर खुल चुके हैं। वहीं अगर आप अपनी कार से सफर करते हैं, तो आपको जरूरी चीजें अपनी गाड़ी में रखनी चाहिए...    


 

Keep these 8 essential items in the car, help in protection from infection
car sanitizer - फोटो : for Reference Only

हैंड सैनिटाइजर

अगर आपके आसपास साबुन नहीं है तो हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कार में साबुन और पानी रखना असुविधाजनक हो सकता है। लेकिन हैंड सैनिटाइजदर रखा जा सकता है। एक छोटी बॉटल सैनिटाइजर की कार में जरूर रखें। इसे सूरज की सीधी धूप से बचा कर रखें। कार के डैशबोर्ड पर उसे कभी न छोड़ें।
 

 

Keep these 8 essential items in the car, help in protection from infection
car disinfection spray - फोटो : For Refernce Only

सरफेस डिसइनफेक्टेंट

अपनी कार में जरूरी सामान की लिस्ट में इसे भी शामिल करें। जैसा कि आपको पता है कि अलग-अलग सतहों पर वायरस कई घंटों तक जिंदा रह सकता है। प्लास्टिक भी उनमें से एक है। आजकल 150 से 300 रुपये की कीमत में डिसइनफेक्टेंट मिल रहे हैं। इनमें कार के स्टीयरिंग, डेशबोर्ड, डोर हैंडल्स, गियरनॉब, हैंडब्रेक्स को सैनिटाइज कर सकते हैं।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Keep these 8 essential items in the car, help in protection from infection
plastic seat covers - फोटो : Team-BHP

प्लास्टिक सीट कवर्स

संक्रमण न फैले इसके लिए आपको कार में अकेले सफर करने की आदत डालनी चाहिए। लेकिन अगर आपके किसी दोस्त को वाकई मदद की जरूरत है, तो आपको पीछे भी नहीं हटना चाहिए। लेकिन कुछ सावधानियां अपना कर आप उनके काम आ सकते हैं। मजबूरी में कारपूलिंग भी करनी पड़ सकती है। इसके लिए प्लास्टिक के कवर हमेशा कार में रखें। कार में बिठाने से पहले कवर लगा दें और जाने के बाद किसी सुरक्षित तरीके से उन्हें डिस्पोज ऑफ कर दें।       
 

 

विज्ञापन
Keep these 8 essential items in the car, help in protection from infection
Car face Mask - फोटो : For Refernce Only

फेस मास्क

डाक्टर, विशेषज्ञ सभी फेसमास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं। हांगकांग में 100 फीसदी लोग मास्क पहनते हैं और यह उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। अंदाजा ललगा सकते हैं कि 75 लाख की आबादी वाले इस देश में कोरोना से केवल 4-5 मौतें ही हुई हैं। गाड़ी में अतिरिक्त फेसमास्क रखें। अलग से सर्जिकल फेसमास्क का पैकेट भी खरीद कर रख सकते हैं।
 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed