{"_id":"643a75ec869f9dd966066268","slug":"mahindra-xuv700-price-hike-2023-know-mahindra-xuv700-price-features-specs-2023-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra XUV700: महिंद्रा की लोकप्रिय एसयूवी XUV700 हुई महंगी, जानें नई कीमतें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mahindra XUV700: महिंद्रा की लोकप्रिय एसयूवी XUV700 हुई महंगी, जानें नई कीमतें
Sat, 15 Apr 2023 03:31 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 15 Apr 2023 03:31 PM IST
विज्ञापन
Mahindra XUV700
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी XUV700 की कीमतें बढ़ा दी हैं। Mahindra XUV700 एसयूवी की कीमतों में 71,400 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि कार निर्माता ने कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे के कारण का खुलासा नहीं किया है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आरडीई मानदंडों का पालन करने के लिए मॉडल को अपडेट किया जा रहा है। इससे पहले कंपनी ने इस साल जनवरी में XUV700 की कीमतों में इजाफा किया था।
Mahindra XUV700
- फोटो : For Reference Only
कितनी है नई कीमतें
Mahindra XUV700 MX और AX ट्रिम्स में उपलब्ध है और वैरिएंट के आधार पर कीमतों को 48,699 रुपये से बढ़ाकर 71,400 रुपये कर दिया गया है। बेस MX ट्रिम की कीमत अब 14 लाख रुपये से 14.94 लाख रुपये के बीच है। जबकि एंट्री-लेवल AX3 वैरिएंट की कीमत 16.48 लाख रुपये से 18.90 लाख रुपये के बीच है।

- फोटो : Mahindra
मिड-स्पेक AX5 ट्रिम रेंज की कीमतें 17.82 लाख रुपये से 20.89 लाख रुपये के बीच हैं। टॉप-स्पेक AX7 ट्रिम पेट्रोल MT वर्जन के लिए कीमत 20.56 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि AX7 L डीजल AT AWD की कीमत 26.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra XUV700
- फोटो : Mahindra
इंजन पावर
Mahindra XUV700 दो इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। XUV700 पेट्रोल वैरिएंट में एक 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो इंजन मिलता है। यह इंजन 200 bhp का पावर और 380 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, डीजल वैरिएंट में 2.2-लीटर, 4-सिलेंडर mHawk टर्बो इंजन मिलता है। यह इंजन 155 bhp का पावर और 360 Nm का टॉर्क (एंट्री लेवल वैरिएंट में) जेनरेट करता है। वहीं, हायर वैरिएंट्स में यह इंजन 420Nm (MT) / 450 (AT) के साथ 185 bhp का पावर जेनरेट करता है।

गियरबॉक्स
दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं। निचले डीजल वैरिएंट सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किए जाते हैं। इस एसयूवी में 4 ड्राइव मोड्स- जिप, जैप, जूम और कस्टम मिलता है।