फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   what are adventure bikes and why becoming popular among riders in india

Bikes: बुलेट नहीं, अब लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही है ये बाइक, पहाड़-जंगल... हर जगह भरती है रफ्तार

Tue, 17 Jun 2025 05:06 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 17 Jun 2025 05:06 PM IST
सार

Adventure Bike Trend In India: भारत में एडवेंचर राइडिंग का शौक तेजी से बढ़ रहा है। खासकर युवा बाइक राइडर्स अब भारी-भरकम बुलेट बाइक खरीदने के बजाए एडवेंचर बाइक्स में पैसा लगा रहे हैं। पहाड़ों, जंगलों और दुर्गम रास्तों में सफर करने के ट्रेंड ने देश में एडवेंचर बाइक्स की मांग को एक नई जान दे दी है।

विज्ञापन
what are adventure bikes and why becoming popular among riders in india
शौक बनी एडवेंचर राइडिंग - फोटो : Ducati

विस्तार

भारत में हाल के वर्षों में एडवेंचर राइडिंग का क्रेज तेजी से बढ़ा है। युवा हों या अधेड़ उम्र के लोग, हर कोई अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर पहाड़ों, जंगलों या दूर-दराज के इलाकों में बाइक से सफर करना चाहता है। ऐसे में एडवेंचर बाइक्स (Adventure Bikes) की डिमांड में जबरदस्त इजाफा हुआ है। यह बाइक्स खासतौर पर ऐसे लोगों के लिए बनाई जाती हैं जो पारंपरिक राइडिंग से अलग कुछ नया और चुनौतीपूर्ण अनुभव करना चाहते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या होती हैं एडवेंचर बाइक्स और भारत में इनकी डिमांड क्यों बढ़ रही है। 
विज्ञापन


क्या होती है एडवेंचर बाइक?
एडवेंचर बाइक एक खास तरह की मोटरसाइकिल होती है जिसे हर तरह के रास्तों पर चलने के लिए डिजाइन किया जाता है। फिर चाहे वह ऊबड़-खाबड़ रास्ते हों, कच्ची सड़कें, रेतीले रास्ते या पहाड़ी इलाके। इस बाइक में दमदार सस्पेंशन, ऊंची ग्राउंड क्लीयरेंस, मजबूत फ्रेम और लंबी दूरी तय करने की क्षमता होती है। इसका डिजाइन ऐसा होता है कि राइडर लंबे समय तक बिना थके राइड कर सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नई कार खरीदते समय मिलेगा बेहतर डिस्काउंट, बस डीलर से ऐसे करें बात, पांच पॉइंट्स में जानें
विज्ञापन
विज्ञापन

what are adventure bikes and why becoming popular among riders in india
मार्केट में आए कई ऑप्शन - फोटो : Yezdi
भारत में क्यों बढ़ रही है लोकप्रियता?
भारत में घूमने-फिरने और ट्रैवल का शौक रखने वालों की तादाद बढ़ी है। खासकर सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ट्रैवल व्लॉग्स देखने के बाद युवाओं में एडवेंचर बाइक राइडिंग को लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखी गई है। लेह-लद्दाख, स्पीति वैली, अरुणाचल प्रदेश जैसे दूरस्थ और दुर्गम स्थानों तक बाइक से जाना आज एक ट्रेंड बन चुका है। इन इलाकों में केवल वही बाइकें टिकती हैं जो मजबूत, भरोसेमंद और ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार हों।

यह भी पढ़ें: कार को आग का गोला बना सकती हैं ये पांच चीजें, आप भी रख रहे तो तुरंत करें बाहर

भारत में मिल रही हैं ये पॉपुलर एडवेंचर बाइक्स
भारत में कई बड़ी कंपनियां एडवेंचर बाइक सेगमेंट में कदम रख चुकी हैं। अगर भारतीय बाजार में बिक रही कुछ पॉपुलर एडवेंचर मॉडल्स की बात करें तो Royal Enfield Himalayan, Hero Xpulse 200, BMW G 310 GS, KTM Adventure 250/390 और Suzuki V-Strom SX 250 जैसी बाइक्स इस सेगमेंट में काफी पॉपुलर हैं। इनमें अलग-अलग बजट और फीचर्स में विकल्प मौजूद हैं, जिससे हर तरह के राइडर को अपनी पसंद की बाइक मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed