फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KTM 200 Duke 2023: नए लुक के साथ नई 2023 केटीएम 200 ड्यूक भारत लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Mon, 19 Jun 2023 02:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 19 Jun 2023 02:35 PM IST
विज्ञापन
KTM 200 Duke 2023 launched in india ktm duke 200 new model 2023 price in india
KTM 200 Duke 2023 - फोटो : KTM
KTM India (केटीएम इंडिया) ने भारतीय बाजार में नई 2023 KTM 200 Duke (2023 केटीएम 200 ड्यूक) को 1.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) कीमत में लॉन्च किया है। यह मौजूदा 200 ड्यूक से 3,155 रुपये ज्यादा महंगी है। मोटरसाइकिल में जो सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलता है वह है 390 ड्यूक से लिया गया नया एलईडी हेडलैंप है। 2023 KTM 200 Duke मोटरसाइकिल को दो कलर स्कीम- इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज और मैटेलिक सिल्वर में पेश किया जाएगा। 
KTM 200 Duke 2023 launched in india ktm duke 200 new model 2023 price in india
KTM 200 Duke 2023 - फोटो : KTM
नया लुक
नए हेडलैंप का मतलब एलईडी डेटाइम रनिंग लैप्स का एक नया सेट भी है। इस हेडलैम्प यूनिट में बीम के लिए 6 रिफ्लेक्टर के साथ 32 एलईडी की एक सेट मिलता है। हेडलैम्प यूनिट का डिजाइन 1290 Super Duke R (1290 सुपर ड्यूक आर) में मिलने वाले हेडलैंप से प्रेरित है। मोटरसाइकिल में एक एलसीडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलना जारी रहेगा जो बहुत सारी जानकारी दिखाती है और इसमें टेल लाइट्स भी हैं। भारतीय बाजार में नई 2023 200 ड्यूक बाइक का मुकाबला Bajaj Pulsar NS200, TVS Apache RTR 200 4V और Suzuki Gixxer 250 से होगा।
KTM 200 Duke 2023 launched in india ktm duke 200 new model 2023 price in india
KTM 200 Duke 2023 - फोटो : KTM
इंजन पावर
मोटरसाइकिल में अभी भी 199.5 सीसी, सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलना जारी है। यह इंजन 10,000 आरपीएम पर 24.68 बीएचपी का पावर और 8,000 आरपीएम पर 19.3 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। इंजन OBD2 अनुरूप है जिसे E20 फ्यूल पर भी चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
KTM 200 Duke 2023 launched in india ktm duke 200 new model 2023 price in india
KTM 200 Duke 2023 - फोटो : KTM
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
KTM इस बाइक में एक स्प्लिट ट्रेलिस ट्यूबलर फ्रेम का इस्तेमाल करता है जिसे 250 ड्यूक और 390 ड्यूक में भी दिया गया है। बाइक के फ्रंट में 43 मिमी यूएसडी फोर्क्स और रियर में 10-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। दोनों सस्पेंशन कंपोनेंट्स WP एपेक्स के हैं। ब्रेकिंग की बात करें तो, फ्रंट में 300 मिमी डिस्क और पीछे 230 मिमी डिस्क है। कैलीपर्स बायब्रे से हैं और सुपरमोटो एबीएस (सिंगल-चैनल एबीएस) के साथ डुअल-चैनल एबीएस भी मिलता है।
विज्ञापन
KTM 200 Duke 2023 launched in india ktm duke 200 new model 2023 price in india
KTM 200 Duke 2023 - फोटो : KTM
कंपनी की उम्मीदें
बजाज ऑटो लिमिटेड के अध्यक्ष (प्रोबाइकिंग) सुमीत नारंग ने कहा, "केटीएम 200 ड्यूक को इसकी अनूठी डिजाइन, क्लास-लीडिंग फीचर्स और असाधारण रेडी टू रेस परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। और यही बात इसे KTM के युवा उत्साही लोगों के लिए सपनों की बाइक बनाती है। यह एलईडी हेडलैम्प अपग्रेड मोटरसाइकिल को पहले से ज्यादा शार्प और प्रीमियम बनाता है। इस अपग्रेड के साथ, हम उस क्रांति को जारी रख रहे हैं जो परफॉर्मेंस बाइकिंग सेगमेंट में शुरू हुई थी जब KTM 200 DUKE को पहली बार भारत में लॉन्च किया गया था।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed