वोटर आईडी कार्ड का उपयोग केवल वोटिंग के लिए ही नहीं होता इसका उपयोग अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी किया जाता है। ऐसे में इस कार्ड की काफी उपयोगिता है। इस कार्ड में आपका नाम, जन्म तिथी, घर का पता आदि जानकारी दर्ज होती है। वहीं अगर वोटर आईडी कार्ड में आपकी कोई जानकारी गलत दर्ज हो जाए, तो आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके कई जरूरी काम नहीं हो पाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने वोटर आईडी कार्ड में गलत दर्ज हुए नाम को सही कर सकते हैं। वोटर आईडी कार्ड में नाम को अपडेट करना काफी आसान काम है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप इस काम को घर बैठे अपने मोबाइल फोन पर ऑनलाइन कर सकते हैं। आइए जानते हैं -
{"_id":"6208a6690fadcd276126fdfe","slug":"voted-id-card-how-to-update-name-in-voter-id-card-know-here-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Voter ID Card: वोटर आईडी कार्ड में अपडेट कराना चाहते हैं अपना नाम, जानें क्या है ऑनलाइन प्रोसेस?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Voter ID Card: वोटर आईडी कार्ड में अपडेट कराना चाहते हैं अपना नाम, जानें क्या है ऑनलाइन प्रोसेस?
Sun, 13 Feb 2022 12:45 PM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:45 PM IST
विज्ञापन
Voter id card
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोटर आईडी कार्ड में नाम कैसे अपडेट करें?
- फोटो : Istock
- वोटर आईडी कार्ड में दर्ज अपने गलत नाम को अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको राष्ट्रीय मतदाता पोर्टल https://www.nvsp.in/ पर विजिट करके लॉगिन करना है।
- उसके बाद करेक्शन ऑफ इंटरीज इन इलेक्टॉरल डिटेल्स के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- यहां आपको फॉर्म 8 पर क्लिक करना है।
वोटर आईडी कार्ड में नाम कैसे अपडेट करें?
- फोटो : Istock
- इस पर क्लिक करते ही आप उस पेज पर चले जाएंगे, जहां आप अपनी वोटर आईडी कार्ड में दर्ज गलत जानकारी को अपडेट कर सकते हैं।
- अब आपको अपनी सभी जरूरी जानकारी यहां पर दर्ज करके वेरिफिकेशन के लिए अपने जरूरी दस्तावेजों को वेबसाइट पर अपलोड करना है।
- इस प्रोसेस के बाद उन विकल्पों का चयन करें, जिनमें आप सुधार करना चाहते हैं। आपको अपने नाम में सुधार करवाना है इसलिए आप My Name वाले टैब पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वोटर आईडी कार्ड में नाम कैसे अपडेट करें?
- फोटो : Istock
- इसके बाद आपको उस शहर का नाम दर्ज करना है, जहां से आप आवेदन कर रहे हैं।
- इसके अलावा आपको उस तारीख का भी जिक्र करना है, जिस दिन वोटर आईडी कार्ड में नाम सही करने के लिए आप अनुरोध कर रहे हैं।
- नेक्स्ट स्टेप पर अपनी संपर्क जानकारी जैसे मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को देना है।
विज्ञापन
वोटर आईडी कार्ड में नाम कैसे अपडेट करें?
- फोटो : Istock
- इसके बाद दर्ज की गई जानकारी को वेरीफाई करके सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा आपकी डिटेल्स को वेरीफाई किया जाएगा।
- अगर आपकी डिटेल्स में कोई त्रुटि नहीं मिलती है, तो आपके नाम को वोटर आईडी कार्ड में अपडेट कर दिया जाएगा।