फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Exter: ह्यूंदै ने भारत में लॉन्च की एक्सटर एसयूवी, टाटा पंच को देगी टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स

Mon, 10 Jul 2023 02:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 10 Jul 2023 02:37 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Exter SUV Launched in India Know Price Features Specs Details
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
Hyundai Exter (ह्यूंदै एक्सटर) को आधिकारिक तौर पर सोमवार को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। ह्यूंदै एक्सटर के बेस वैरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये तय की गई है। वहीं इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 9.31 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। Hyundai Exter SUV भारतीय बाजार में मौजूद सभी Hyundai SUV में सबसे छोटी है और इस बॉडी टाइप में ब्रांड की सबसे सस्ती कार बन गई है।
Hyundai Exter SUV Launched in India Know Price Features Specs Details
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
सेगमेंट में मचाएगी हलचल
ह्यूंदै एक्सटर एसयूवी एक ऐसे सेगमेंट में कुछ बहुत बड़े वादे कर रही है जहां इस समय टाटा पंच का दबदबा है और यहां मारुति सुजुकी फ्रोंक्स भी मौजूद है। जहां ह्यूंदै वेन्यू और क्रेटा अपने सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं ह्यूंदै एसयूवी मॉडलों की एक मजबूत तिकड़ी को पूरा करने के लिए एक्सटर पर अपनी उम्मीदें लगा रही है। 

नए सेगमेंट में एंट्री
Hyundai Exter ह्यूंदै के लिए एक नए सेगमेंट में एंट्री है क्योंकि वाहन निर्माता का लक्ष्य 10 लाख रुपये से कम के सेगमेंट में एक बार फिर से मजबूत पकड़ हासिल करना है। ग्रैंड i10 Nios और i20 के बाद इस सेगमेंट में यह वाहन निर्माता की तीसरी हैचबैक होगी। Eon और Santro जैसे मॉडल हाल के वर्षों में बंद कर दिए गए थे। एसयूवी बॉडी स्टाइल की बढ़ती लोकप्रियता के साथ Exter का लक्ष्य युवा खरीदारों को एक कॉम्पैक्ट एसयूवी पेश करना है।
Hyundai Exter SUV Launched in India Know Price Features Specs Details
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
वैरिएंट्स और बुकिंग
नई ह्यूंदै एक्सटर 5 वैरिएंट्स - EX, S, SX, SX(O) और SX(O) कनेक्ट में आती है। कोरियाई कार निर्माता ने एलान किया है कि उन्हें एसयूवी के लिए पहले ही 11,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं, जिनमें से 38 फीसदी एएमटी वर्जन हैं। फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी वैरिएंट की बुकिंग 20 प्रतिशत है।

लुक और डिजाइन
लुक और डिजाइन की बात करें तो, ह्यूंदै एक्सटर डीआरएल और टेल लैंप के लिए एच-शेप के एलईडी ट्रीटमेंट के साथ आती है। कार में फ्लेयर्ड व्हील आर्च, 15-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील, फ्रंट और रियर फॉक्स स्किड प्लेट, रूफ रेल्स और चारों ओर मोटी बॉडी क्लैडिंग भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Exter SUV Launched in India Know Price Features Specs Details
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर की बात करें तो, एक्सटर एक ऑल-ब्लैक केबिन, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेमी-लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, एपल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, कई भाषाओं में वॉयस-एक्टिवेटेड कमांड और ओटीए अपडेट के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है। एसयूवी में वायरलेस चार्जिंग, फैक्ट्री-फिटेड डैशकैम और बिना चाबी वाली एंट्री भी मिलती है। सेफ्टी फीचर्स में ईएससी, हिल असिस्ट कंट्रोल, ईबीडी के साथ एबीएस, 6 एयरबैग, सभी सीटों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर, आईएसओफिक्स और रियर पार्किंग सेंसर और कैमरे शामिल हैं।
विज्ञापन
Hyundai Exter SUV Launched in India Know Price Features Specs Details
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
इंजन और पावर
ह्यूंदै एक्सटर को पावर देने वाला 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है जो पेट्रोल पर चलने पर 83 बीएचपी और 114 एनएम जेनरेट करता है। सीएनजी के साथ, पावर 69 बीएचपी और 95.2 एनएम तक कम हो जाता है। एसयूवी का पेट्रोल वर्जन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या एएमटी के ऑप्शन के साथ आता है। जबकि सीएनजी वैरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। एएमटी वर्जन में पैडल शिफ्टर्स से भी मिलते हैं।

माइलेज
  • Hyundai Exter Petrol MT: 19.4 किमी प्रति लीटर
  • Hyundai Exter Petrol AMT: 19.2 किमी प्रति लीटर
  • Hyundai Exter CNG: 27.10 किमी प्रति लीटर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed