{"_id":"64aa7c66c4df1095020c88b7","slug":"know-how-the-first-week-of-july-03-july-to-09-july-2023-was-for-the-automobile-world-2023-07-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Automobile Update: ऑटोमोबाइल जगत के लिए कैसा रहा जुलाई का पहला हफ्ता, जानें कितने वाहन हुए पेश","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Automobile Update: ऑटोमोबाइल जगत के लिए कैसा रहा जुलाई का पहला हफ्ता, जानें कितने वाहन हुए पेश
Sun, 09 Jul 2023 03:45 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 09 Jul 2023 03:45 PM IST
सार
ऑटो जगत के लिए जुलाई का पहला हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
for reference only
- फोटो : maruti suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाई का पहला हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको तीन जुलाई से नौ जुलाई के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
होंडा एलिवेट के लिए शुरू हुईं बुकिंग
होंडा की ओर से नई एसयूवी एलिवेट के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। कंपनी नई एसयूवी के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से बुकिंग ले रही है। जून में ही कंपनी की ओर से इस एसयूवी को भारतीय बाजार में पेश किया गया था। होंडा ने एलिवेट को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में सबसे पहले भारतीय बाजार में पेश किया था। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एसयूवी को सितंबर महीने से बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि सितंबर की शुरूआत में इस एसयूवी को भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।

सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : tata motors
टाटा मोटर्स ने अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का किया एलान
टाटा मोटर्स ने जानकारी दी है कि कंपनी 17 जुलाई 2023 से अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी कर देगी। कंपनी की ओर से यह बढ़ोतरी यात्री वाहन सेगमेंट में की जाएगी। कंपनी के मुताबिक 17 जुलाई से आईसी इंजन और इलेक्ट्रिक दोनों तरह के यात्री वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी हो जाएगी। यह बढ़ोतरी 0.6 फीसदी की होगी। कीमतों में बढ़ोतरी वैरिएंट और मॉडल के आधार पर होगी। यह बार नहीं है जब इस साल वाहन निर्माता ने अपने वाहनों को महंगा किया है। कंपनी इस साल अपनी कारों की कीमत तीसरी बार बढ़ा रही है। इससे पहले फरवरी में कीमतों में 1.2 फीसदी और मई में 0.6 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई थी। कंपनी के मुताबिक नियामकीय बदलावों और समग्र लागत में बढ़ोतरी के कारण कंपनी बढ़ी हुई लागत का बड़ा हिस्सा वहन कर रही है। हालांकि, अब उसे लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि कंपनी की ओर से यह भी साफ किया गया है कि 16 जुलाई तक बुकिंग करने वालों और 31 जुलाई तक डिलीवरी लेने वालों को बढ़ी हुई कीमत नहीं देनी होगी।

For Reference Only
- फोटो : mahindra auto
महिंद्रा ने जून में की इतने वाहनों की बिक्री
महिंद्रा ऑटो ने जून 2023 के दौरान कुल 32588 यूनिट्स यात्री वाहनों की बिक्री की है। जून 2022 में कंपनी ने 26620 यूनिट्स यात्री वाहनों की बिक्री की थी। आंकड़ों के मुताबिक इस साल यात्री वाहन की बिक्री में 21 फीसदी बढ़ोतरी हासिल हुई है। जून 2023 में महिंद्रा ऑटो ने कुल 62429 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। मई 2023 में कंपनी ने कुल 61415 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की थी। जून में भी कंपनी को इंजन के पार्ट्स और सेमी-कंडक्टर की कमी से हुई परेशानी का सामना करना पड़ा।

- फोटो : tvs motors
जून में होंडा, टीवीएस, बजाज और सुजुकी का कैसा रहा प्रदर्शन
जापानी दो पहिया वाहन निर्माता होंडा मोटरसाइकिल इंडिया लिमिटेड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जून महीने में कंपनी ने कुल 324093 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि मई महीने में कंपनी ने कुल 329393 यूनिट्स की बिक्री की। जून में भारतीय बाजार में 302756 यूनिट्स और 21337 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया गया है। टीवीएस ने भी घरेलू बाजार में 22 फीसदी की ग्रोथ हासिल करते हुए जून महीने में कुल 316411 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने आईसी इंजन वाले दो पहिया वाहनों की कुल 304401 यूनिट्स की बिक्री जून महीने में की जबकि इसी दौरान कंपनी ने 14462 यूनिट्स इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन की बिक्री की है। वहीं ति-पहिया वाहनों की भी 12010 यूनिट्स की बिक्री की है। बजाज ऑटो ने जून महीने में 2 फीसदी की नेगेटिव ग्रोथ के साथ कुल 340981 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। इनमें दो पहिया, कमर्शियल वाहन शामिल हैं। कंपनी ने 45 फीसदी की बढ़त के साथ घरेलू बाजार में 199983 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं एक्सपोर्ट में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने जून महीने में -32 फीसदी की गिरावट के साथ 140998 यूनिट्स एक्सपोर्ट किए हैं। सुजुकी मोटरसाइकिल ने भी जून महीने में 18.7 फीसदी की ग्रोथ के साथ 80737 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है।