{"_id":"67767aa6a2c0c437f0047be0","slug":"hyundai-creta-electric-suv-revealed-know-range-battery-specifications-features-full-details-2025-01-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Creta Electric: ह्यूंदै ने क्रेटा इलेक्ट्रिक से उठाया पर्दा, 473 किमी रेंज, मिले कई एडवांस्ड फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai Creta Electric: ह्यूंदै ने क्रेटा इलेक्ट्रिक से उठाया पर्दा, 473 किमी रेंज, मिले कई एडवांस्ड फीचर्स
Thu, 02 Jan 2025 05:08 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 02 Jan 2025 05:08 PM IST
सार
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया। ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक देश में कंपनी द्वारा पेश किया जाने वाला तीसरा इलेक्ट्रिक वाहन होगा और मौजूदा पोर्टफोलियो में दूसरा होगा।
विज्ञापन
Hyundai Creta Electric
- फोटो : Hyundai
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया। कंपनी ने पहले ही इसके नाम क्रेटा इलेक्ट्रिक का खुलासा कर दिया था। जिसे पहले क्रेटा ईवी नाम दिए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। Hyundai Creta Electric (ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक) को 17 जनवरी को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में देश में लॉन्च किया जाएगा। ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक देश में कंपनी द्वारा पेश किया जाने वाला तीसरा इलेक्ट्रिक वाहन होगा और मौजूदा पोर्टफोलियो में दूसरा होगा। क्रेटा इलेक्ट्रिक ह्यूंदै कोना इलेक्ट्रिक को रिप्लेस करेगी, जिसे 2024 की शुरुआत में बंद कर दिया गया था।
Trending Videos
Hyundai Creta Electric
- फोटो : Hyundai
मुकाबला
ह्यू्ंदै ईवी सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए क्रेटा इलेक्ट्रिक पर बड़ा दांव लगा रही है, जिस पर फिलहाल उसकी प्रतिद्वंद्वी टाटा मोटर्स का दबदबा है। कोना के बंद होने के बाद ह्यूंदै भारतीय बाजार में फिलहाल Ioniq 5 (आयोनिक 5) को अपनी एकमात्र ईवी के तौर पर बेच रही है।
भारतीय बाजार में ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक का मुकाबला Maruti Suzuki e Vitara (मारुति सुजुकी ई विटारा), Mahindra BE 6 (महिंद्रा बीई 6), Tata Curvv EV (टाटा कर्व ईवी), MG ZS EV (एमजी जेडएस ईवी), Toyota Urban Cruiser EV (टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी) और BYD Atto 3 (बीवाईडी एट्टो 3) जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी कारों से होगा।

ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक: वेरिएंट्स और कलर
ह्यूंदै क्रेटा ईवी के चार वेरिएंट हैं - एग्जीक्यूटिव, स्मार्ट, प्रीमियम और एक्सीलेंस। इसमें आठ मोनोटोन और दो डुअल-टोन कलर ऑप्शन हैं, जिनमें तीन मैट रंग शामिल हैं। एक नया रंग - ब्लैक रूफ के साथ ओशन ब्लू मेटैलिक - पेश किया गया है।

Electric is now CRETA.
— Hyundai India (@HyundaiIndia) January 2, 2025
Why now? Because India is now ready.
Hyundai CRETA Electric is our statement for the ultimate EV transformation – one that embraces style, innovation, and sustainability forever.#Hyundai #HyundaiIndia #ILoveHyundai #CRETAElectric #ElectricIsNowCRETA pic.twitter.com/Ov58v1ALK5
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Creta Electric
- फोटो : Hyundai
कैसा है लुक और डिजाइन
ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक एसयूवी का डिजाइन 2024 ह्यूंदै क्रेटा जैसा ही होगा, हालांकि इसमें थोड़े बदलाव होंगे। आगे की तरफ, क्रेटा इलेक्ट्रिक में कवर फ्रंट फेस के साथ ब्लैंक्ड आउट फेस और सेंटर माउंटेड चार्जिंग पोर्ट है। इसमें एक नया फ्रंट बंपर भी है।
इसमें इंटीग्रेटेड चार्जिंग पोर्ट के साथ पिक्सलेटेड ग्राफिक फ्रंट-ग्रिल और पिक्सलेटेड ग्राफिक लोअर बम्पर है। इसी तरह, रियर में पिक्सलेटेड ग्राफिक बम्पर है। इलेक्ट्रिक एसयूवी में एयर फ्लो को मैनेज करने और एयरोडायनामिक परफॉरमेंस को बेहतर बनाते हुए वाहन के कंपोनेंट्स को ठंडा करने में मदद करने के लिए एक्टिव एयर फ्लैप्स हैं।
इस बीच, साइड प्रोफाइल इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) क्रेटा के जैसा ही है। हालांकि इलेक्ट्रिक क्रेटा में 17 इंच के नए एयरो अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ, समान टेल लाइट्स को बरकरार रखते हुए, क्रेटा इलेक्ट्रिक को नया डिजाइन किया गया बम्पर मिलता है।

बैटरी पावर और रेंज
ह्यूंदै ने खुलासा किया है कि क्रेटा इलेक्ट्रिक में 51.4 kWh का बैटरी पैक होगा। जिसकी ARAI प्रमाणित रेंज 473 किलोमीटर होगी। हालांकि ईवी के टीजर से पता चलता है कि फुल चार्ज पर क्रेटा इलेक्ट्रिक सामान्य मोड में 392 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। वहीं, 42 kWh बैटरी पैक वेरिएंट में सिंगल चार्ज पर ARAI प्रमाणित रेंज 390 किलोमीटर होगी।