फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Kawasaki Ninja ZX-6R recall globally Know Details

Kawasaki Recall: कावासाकी निंजा ZX-6R को वैश्विक स्तर पर वापस मंगाया गया, जानें आई क्या समस्या

Fri, 18 Jul 2025 02:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 18 Jul 2025 02:59 PM IST
सार

जापान की सुपरबाइक बनाने वाली वाहन निर्माता कंपनी Kawasaki (कावासाकी) ने अपनी मशहूर स्पोर्ट्स बाइक Ninja ZX-6R के कुछ मॉडल्स को दुनियाभर में वापस बुलाने (रिकॉल) का एलान किया है।

विज्ञापन
Kawasaki Ninja ZX-6R recall globally Know Details
Kawasaki Ninja ZX-6R - फोटो : Kawasaki

विस्तार

जापान की सुपरबाइक बनाने वाली वाहन निर्माता कंपनी Kawasaki (कावासाकी) ने अपनी मशहूर स्पोर्ट्स बाइक Ninja ZX-6R के कुछ मॉडल्स को दुनियाभर में वापस बुलाने (रिकॉल) का एलान किया है। कंपनी ने यह फैसला 2024 और 2025 में बने कुछ यूनिट्स में पाए गए गंभीर इंजन से जुड़े तकनीकी खराबी के कारण लिया है। कावासाकी ने मौजूदा ZX-6R यूजर्स को साफ तौर पर सलाह दी है कि जब तक रिकॉल के तहत जांच और मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक वे इस बाइक को चलाएं नहीं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: सरकार ला रही है नया फ्यूल एफिशिएंसी नियम CAFE 3, जानें इसका क्या होगा असर
विज्ञापन

क्या है समस्या
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समस्या की वजह मैन्युफैक्चरिंग के दौरान इंजन में लगे क्रैंकशाफ्ट बोल्ट्स का जरूरत से ज्यादा टाइट कर दिया जाना है। जब बोल्ट्स को जरूरत से ज्यादा कस दिया जाता है तो इंजन के भीतर उनका असर सीधे परफॉर्मेंस पर पड़ता है। और इससे राइडिंग के दौरान सुरक्षा को खतरा भी हो सकता है।

क्रैंकशाफ्ट के चारों ओर का ऑयल क्लीयरेंस कम हो जाने से, इंजन के अंदर घिसाव बढ़ जाता है और उसके पुर्जों के फेल होने का खतरा भी ज्यादा हो जाता है। कुछ गंभीर मामलों में, यह दिक्कत चलते-चलते इंजन के अचानक सीज हो जाने का कारण बन सकती है। जो राइडर और सड़क पर दूसरों के लिए भी बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें - AI: एनएचएआई ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से बचाए ₹25,680 करोड़ और निपटाए 155 पुराने विवाद

Kawasaki Ninja ZX-6R recall globally Know Details
Kawasaki Ninja ZX-6R - फोटो : Kawasaki
कौन-कौन से मॉडल हुए प्रभावित
इस समस्या से Ninja ZX-6R के सभी वेरिएंट्स प्रभावित हुए हैं। जिनमें KRT एडिशन और 40th एनिवर्सरी एडिशन भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा यूनिट्स अमेरिका, यूके और यूरोप में बेची गई हैं। सिर्फ अमेरिका में ही लगभग 17,800 यूनिट्स इस रिकॉल का हिस्सा हैं। कावासाकी कंपनी सीधे प्रभावित ग्राहकों से संपर्क कर रही है और उन्हें अगली प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें - 2025 BMW 2 Series Gran Coupe: बीएमडब्ल्यू की नई लग्जरी एंट्री-लेवल सेडान भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

कैसे होगी जांच और मरम्मत
ग्राहकों से कहा गया है कि वे अपनी बाइक को नजदीकी अधिकृत सर्विस सेंटर पर ले जाएं। जहां टेक्नीशियन क्रैंकशाफ्ट बोल्ट्स का टॉर्क लेवल चेक करेंगे। जरूरत पड़ने पर पार्ट्स को बदला भी जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया बिल्कुल मुफ्त की जाएगी ताकि गाड़ी की सुरक्षा और परफॉर्मेंस में किसी भी तरह की कमी न रहे।

यह भी पढ़ें - Range Rover Velar Autobiography: नई रेंज रोवर वेलार ऑटोबायोग्राफ लग्जरी एसयूवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Kawasaki Ninja ZX-6R recall globally Know Details
Kawasaki Ninja ZX-6R - फोटो : Kawasaki
भारत में फिलहाल कोई रिकॉल नहीं
भारत में अभी तक कावासाकी ने इस समस्या को लेकर कोई आधिकारिक रिकॉल जारी नहीं किया है। भारतीय बाजार में Ninja ZX-6R को साल 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। और इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये रखी गई है। 

यह भी पढ़ें - 2025 TVS Apache RTR 310: नई 2025 टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और नए फीचर्स

Kawasaki Ninja ZX-6R की खासियतें
इस बाइक में 636cc का इनलाइन-फोर DOHC इंजन लगा है, जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह इंजन 129 हॉर्सपावर की पावर और 69 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। 

यह भी पढ़ें - Jeep India: भारत में लॉन्च हुई जीप कंपास और मेरिडियन की नई ट्रेल एडिशन, जानें कीमतें और क्या है खास 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed