अगर आप नई कार खरीद रहे हैं और उसपर अच्छा-खासा डिस्काउंट मिल जाए तो फिर आपकी खुशी दोगुनी हो जाती है। लेकिन कई बार लोगों को कार खरीदते समय बेहतर डील नहीं मिल पाती। यहां हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे ट्रिक्स के बारे में जिन्हें आजमा कर आप डीलरशिप से बेहतर डिस्काउंट ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।
2 of 5
Hyundai Car Showroom
- फोटो : Hyundai
मोल-भाव के लिए तैयार रहें
जब भी आप पुछताछ करने के लिए डीलरशिप पर पहुंचें, तो सीधे डिस्काउंट और ऑफर्स की बात करें। यह बताएं कि आप अन्य डीलरशिप्स से भी संपर्क में हैं और छूट के बारे में जानकारी ले रहे हैं। इससे डीलर को पता चलेगा कि आप सिर्फ एक जगह पर निर्भर नहीं हैं और उन्हें बेहतर डील देनी पड़ेगी।
3 of 5
कार शोरूम
- फोटो : अमर उजाला
एक्सचेंज के बारे में जानकारी लें
अगर आपके पास पुरानी कार है और उसे बेचकर नई लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उसका एक्सचेंज वैल्यू पूछें। फेस्टिव सीजन में कई डीलरशिप एक्सचेंज पर अतिरिक्त बोनस या छूट देते हैं, जो आपको कार खरीदने में काफी मदद कर सकता है।
4 of 5
Car Loan
- फोटो : Freepik
फाइनेंसिंग के बारे में जानें
अगर आप लोन पर कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो लोन पर मिलने वाली ब्याज दरों और अन्य छिपी हुई फीस या प्रोसेसिंग चार्ज के बारे में स्पष्ट रूप से बात करें। कई डीलरशिप फाइनेंसिंग पर भी छूट या बेहतर ब्याज दरें देते हैं, जिससे आपकी EMI कम हो सकती है।
5 of 5
कार शोरूम
- फोटो : Freepik
एड-ऑन और एक्सेसरीज पर छूट मांगें
डीलरशिप आपको कार के एक्सेसरीज जैसे फ्लोर मैट, कार कवर, या म्यूजिक सिस्टम बेचकर भी मोटी कमाई करते हैं। इन चीजों का कोई फिक्स रेट नहीं होता इसलिए आप एक्सेसरीज पर भी डीलर से छूट देने या मुफ्त में देने की बात कह सकते हैं।