फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Citroen Aircross Xplorer Edition: सिट्रोन एयरक्रॉस एक्सप्लोरर एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Mon, 04 Nov 2024 04:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 04 Nov 2024 04:22 PM IST
सार

सिट्रोन एयरक्रॉस एक्सप्लोरर एडिशन दो पैकेजों में उपलब्ध है: स्टैंडर्ड और वैकल्पिक। जिनकी कीमत क्रमशः 24,000 रुपये और 51,700 रुपये है।

विज्ञापन
Citroen Aircross Xplorer Edition launched in India Know Price Features Specifications Details
Citroen Aircross Xplorer Edition - फोटो : Citroen
फ्रांसीसी वाहन निर्माता Citroen (सिट्रोएन) ने Aircross (एयरक्रॉस) एसयूवी के लिए स्पेशल एडिशन एक्सेसरी पैकेज लॉन्च किया है। Citroen Aircross Xplorer Edition (सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्सप्लोरर एडिशन) नाम से लॉन्च किए गए इस लिमिटेड एडिशन एसयूवी में दो पैकेज में कई सारे फीचर्स दिए गए हैं। स्पेशल एडिशन एक्सेसरी पैकेज दो ऑप्शन में उपलब्ध हैं - स्टैंडर्ड और ऑप्शनल, जिनकी कीमत क्रमशः 24,000 रुपये और 51,700 रुपये है।
Citroen Aircross Xplorer Edition launched in India Know Price Features Specifications Details
Citroen Aircross Xplorer Edition Rear Infotainment - फोटो : Citroen
क्या है खास
सिट्रोन एयरक्रॉस एसयूवी की कीमत 8.49 लाख रुपये से शुरू होती और 14.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसे स्पेशल एडिशन पैकेज के तहत अतिरिक्त एक्सेसरीज मिलती हैं, जिसमें डैशकैम, फुटवेल लाइटिंग, इल्यूमिनेटेड सिल प्लेट्स, एक आकर्षक हुड गार्निश, बॉडी डिकेल्स और खाकी रंग के इंसर्ट और विकल्प के तौर पर रियर सीट एंटरटेनमेंट जैसे फीचर्स शामिल हैं। वाहन निर्माता का दावा है कि ये पैकेज एयरक्रॉस एसयूवी की स्टाइल और फंक्शन को बढ़ाते हैं।
Citroen Aircross Xplorer Edition launched in India Know Price Features Specifications Details
Citroen Aircross Xplorer Edition - फोटो : Citroen
इंजन पावर
सिट्रोएन एयरक्रॉस में 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो कई ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। 1.2-लीटर पेट्रोल मोटर दो अलग-अलग ट्यूनिंग में उपलब्ध है। प्योरटेक 82 इंजन 5,750 आरपीएम पर 80 बीएचपी पीक पावर और 3,750 आरपीएम पर 115 एनएम अधिकतम टॉर्क देता है। इस इंजन को पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Citroen Aircross Xplorer Edition launched in India Know Price Features Specifications Details
Citroen Aircross Xplorer Edition - फोटो : Citroen
दूसरा इंजन प्योरटेक 110 है, जो छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और छह-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट के साथ उपलब्ध है। यह इंजन 5,500 आरपीएम पर 108 बीएचपी पीक पावर और 1,750 आरपीएम से 190 एनएम अधिकतम टॉर्क देता है।
विज्ञापन
Citroen Aircross Xplorer Edition launched in India Know Price Features Specifications Details
Citroen Aircross Xplorer Edition - फोटो : Citroen
गियरबॉक्स
एसयूवी के ट्रांसमिशन विकल्पों में पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, छह-स्पीड मैनुअल यूनिट और छह-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट भी शामिल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed