फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DCT SUV: मैनुअल गियर वाली कारों से हो गई है थकान? ये हैं DCT गियरबॉक्स वाली कुछ बेहतरीन कॉम्पैक्ट एसयूवी

Mon, 30 Jun 2025 08:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 30 Jun 2025 08:41 PM IST
सार

आजकल बहुत से लोग मैनुअल गियर की झंझट से बचना चाहते हैं और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों की ओर रुख कर रहे हैं। खासकर DCT (डुअल क्लच ट्रांसमिशन) एक पॉपुलर विकल्प बनता जा रहा है।

विज्ञापन
Best dual clutch transmission suv cars in india
Skoda Kushaq SUV - फोटो : Skoda
आजकल बहुत से लोग मैनुअल गियर की झंझट से बचना चाहते हैं और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों की ओर रुख कर रहे हैं। खासकर DCT (डुअल क्लच ट्रांसमिशन) एक पॉपुलर विकल्प बनता जा रहा है क्योंकि यह स्मूद शिफ्टिंग और तेज परफॉर्मेंस देता है। अगर आप भी ऐसी एसयूवी की तलाश में हैं जो मैनुअल ड्राइविंग से मुक्ति दिलाए, तो यहां कुछ बेहतरीन विकल्प हैं।


यह भी पढ़ें - EV: ईवी चार्जिंग व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यूपी एक कदम आगे, यह काम करने वाला बना देश का पहला राज्य
Best dual clutch transmission suv cars in india
Tata Curvv SUV Coupe - फोटो : Tata Motors
Tata Curvv: फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और नई टेक्नोलॉजी
Tata Curvv (टाटा कर्व) एक कूपे जैसी दिखने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसमें दो पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते हैं - एक 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और दूसरा नया हाइपेरियन GDi इंजन। दोनों इंजनों को 7-स्पीड DCT (जिसे टाटा DCA कहती है) से जोड़ा गया है। इसमें 10.24 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें वेंटिलेटेड लैदरेट सीट्स, झुकने वाली रियर सीट्स, छह एयरबैग्स, ESP और ABS जैसी सेफ्टी फीचर्स दी गई हैं।

यह भी पढ़ें - Apple CarPlay Ultra: मर्सिडीज, ऑडी और वोल्वो ने एपल कारप्ले अल्ट्रा को अपनाने से किया इनकार, जानें वजह
Best dual clutch transmission suv cars in india
Hyundai Creta - फोटो : Hyundai
Hyundai Creta: फीचर-लोडेड और भरोसेमंद एसयूवी
Creta (क्रेटा) का 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 158 bhp और 253 Nm टॉर्क देता है, और इसे 7-स्पीड DCT के साथ जोड़ा गया है। इस एसयूवी में छह एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, ABS और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें लेवल-2 ADAS भी शामिल है, जिसमें फ्रंटल कोलिजन अवॉइडेंस, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन कीप असिस्ट जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलती हैं।

यह भी पढ़ें - EV: टैक्स बिल को लेकर एलन मस्क का ट्रंप पर गुस्सा, ईवी टैक्स क्रेडिट खत्म करने के प्रस्ताव पर भड़के मस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
Best dual clutch transmission suv cars in india
2025 Kia Seltos - फोटो : Kia
Kia Seltos: स्टाइल और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन
Seltos (सेल्टोस) में तीन 1.5 लीटर इंजन विकल्प दिए जाते हैं, जिनमें से एक टर्बो पेट्रोल इंजन DCT के साथ आता है। यह इंजन 158 bhp और 253 Nm टॉर्क देता है। इस एसयूवी में एक बड़ा डिजिटल डिस्प्ले मिलता है जिसमें इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दोनों शामिल हैं। इसमें रडार-आधारित ADAS, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Rare Earths: चीनी मंजूरी का इंतजार कर रहा भारतीय ऑटो इंडस्ट्री का प्रतिनिधिमंडल, चीन यात्रा के लिए अब तक नहीं हो सका रवाना
विज्ञापन
Best dual clutch transmission suv cars in india
Skoda Kushaq SUV - फोटो : Skoda
Skoda Kushaq: सुरक्षा और स्टेबिलिटी का भरोसा
Kushaq (कुशाक) भी Taigun की तरह ही MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसमें वही 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 148 bhp और 250 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसे भी DCT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह एससूवी 5-स्टार ग्लोबल एनसीएपी सुरक्षा रेटिंग के साथ आती है। और इसमें छह एयरबैग्स, ESC, हिल होल्ड असिस्ट और मल्टी-कॉलिजन ब्रेक्स मिलते हैं। साथ ही इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं।

यह भी पढ़ें - Second Hand Cars: क्या पुरानी कार खरीदना बहुत रिस्की है? नए खरीदारों ने क्यों कहा 'ना', रिपोर्ट से खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed