फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mercedes, Audi, Volvo reportedly reject Apple CarPlay Ultra over fears of losing system control

Apple CarPlay Ultra: मर्सिडीज, ऑडी और वोल्वो ने एपल कारप्ले अल्ट्रा को अपनाने से किया इनकार, जानें वजह

Mon, 30 Jun 2025 05:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 30 Jun 2025 05:31 PM IST
सार

दुनिया की कई बड़ी कार कंपनियों ने Apple (एपल) के नए और एडवांस सिस्टम CarPlay Ultra (कारप्ले अल्ट्रा) को अपनी आने वाली कारों में शामिल करने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
Mercedes, Audi, Volvo reportedly reject Apple CarPlay Ultra over fears of losing system control
Apple CarPlay Ultra in Aston Martin Cars - फोटो : Aston Martin

विस्तार

दुनिया की कई बड़ी कार कंपनियों जैसे मर्सिडीज-बेंज, ऑडी, वोल्वो, पोलस्टार और रेनो ने Apple (एपल) के नए और एडवांस सिस्टम CarPlay Ultra (कारप्ले अल्ट्रा) को अपनी आने वाली कारों में शामिल करने से इनकार कर दिया है। यह फैसला उस समय आया है जब एपल ने 2022 में कारप्ले अल्ट्रा को एक नए युग की इन-कार तकनीक के रूप में पेश किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - EV: टैक्स बिल को लेकर एलन मस्क का ट्रंप पर गुस्सा, ईवी टैक्स क्रेडिट खत्म करने के प्रस्ताव पर भड़के मस्क
विज्ञापन

क्या है इस फैसले की वजह
एपल ने कारप्ले अल्ट्रा को अपने पुराने कारप्ले सिस्टम से कहीं ज्यादा एडवांस बताया था। इसमें सिर्फ इंफोटेनमेंट स्क्रीन ही नहीं, बल्कि पूरी गाड़ी की डिजिटल डिस्प्ले - जैसे कि स्पीडोमीटर, फ्यूल गेज, क्लाइमेट कंट्रोल आदि पर भी एपल का इंटरफेस दिखेगा। लेकिन यूरोपीय कार निर्माता इस बात से थोड़ा असहज हैं कि एपल उनकी पूरी कार की डिजिटल व्यवस्था पर इतना नियंत्रण क्यों चाहता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेनो के एक एग्जीक्यूटिव ने तो एपल से साफ-साफ कह दिया, "हमारे सिस्टम में घुसने की कोशिश मत करो।" यह बयान दर्शाता है कि कई कार कंपनियों को डर है कि अगर उन्होंने कारप्ले अल्ट्रा को अपनाया, तो इससे उनके सॉफ्टवेयर डिजाइन, यूजर एक्सपीरियंस और डेटा पर उनका नियंत्रण कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें - Rare Earths: चीनी मंजूरी का इंतजार कर रहा भारतीय ऑटो इंडस्ट्री का प्रतिनिधिमंडल, चीन यात्रा के लिए अब तक नहीं हो सका रवाना

Mercedes, Audi, Volvo reportedly reject Apple CarPlay Ultra over fears of losing system control
Apple CarPlay - फोटो : Apple
कुछ कंपनियां अब भी कारप्ले अल्ट्रा के साथ
हालांकि कई यूरोपीय कंपनियां इससे पीछे हट गई हैं। लेकिन कुछ निर्माता जैसे ह्यूंदै, जेनेसिस, और पोर्शे अब भी कारप्ले अल्ट्रा को अपने मॉडल्स में लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जगुआर लैंडरोवर ने कहा है कि वह इस पर विचार कर रही है। यानी न पूरी तरह समर्थन किया और न ही इनकार।

अन्य कंपनियां जैसे कि फोर्ड, निसान और इनफिनिटी, जिन्हें एपल ने 2022 में अपने शुरुआती पार्टनर्स के रूप में शामिल किया था। उन्होंने अब तक कोई नई जानकारी नहीं दी है, लेकिन वे पूरी तरह से बाहर भी नहीं हुई हैं। होंडा और एक्यूरा अब भी अपने भविष्य के मॉडलों में इस सिस्टम को लागू करने की योजना में हैं।

यह भी पढ़ें - Second Hand Cars: क्या पुरानी कार खरीदना बहुत रिस्की है? नए खरीदारों ने क्यों कहा 'ना', रिपोर्ट से खुलासा

विज्ञापन

क्या है एपल कारप्ले अल्ट्रा
कारप्ले अल्ट्रा एपल की ऐसी तकनीक है जो सिर्फ म्यूजिक, कॉल और मैप्स तक सीमित नहीं है। बल्कि पूरी कार की जानकारी जैसे स्पीड, फ्यूल या बैटरी लेवल, क्लाइमेट कंट्रोल आदि को भी एपल के डिजाइन में ही दिखाती है। यानी आपको हर स्क्रीन पर एपल की ही झलक मिलेगी।

यह सिस्टम फिलहाल कुछ ही चुनिंदा गाड़ियों में उपलब्ध है, जैसे कि एस्टन मार्टिन डीबीएक्स। इसे काम करने के लिए आईफोन 12 या इससे नया मॉडल और आईओएस 18.5 या ऊपर का वर्जन चाहिए। एक बार फोन कनेक्ट हो जाने पर, कार स्टार्ट करते ही यह इंटरफेस अपने आप चालू हो जाता है।

यह भी पढ़ें - 2025 Suzuki Alto: 2025 सुजुकी ऑल्टो लॉन्च, 28 Kmpl का माइलेज, दमदार सेफ्टी फीचर्स

आगे क्या नया आ रहा है?
एपल सितंबर या अक्तूबर 2025 में आईओएस 26 अपडेट लाने वाला है, जिसमें कारप्ले और कारप्ले अल्ट्रा दोनों को और बेहतर बनाया जाएगा। इस अपडेट में नया इंटरफेस डिजाइन, कॉल के लिए कॉम्पैक्ट नोटिफिकेशन, 'टैपबैक' इमोजी रिएक्शन और लाइव एक्टिविटी जैसे फीचर्स शामिल होंगे। जो कि ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और इंटरएक्टिव बना देंगी।

यह भी पढ़ें - Xiaomi YU7: शाओमी YU7 इलेक्ट्रिक एसयूवी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च, पहले दिन ही मिली 2.4 लाख से ज्यादा बुकिंग 

यह भी पढ़ें - Cars: दिल्ली में पुरानी पेट्रोल और डीजल गाड़ियों पर सख्ती, लेकिन सीएनजी कारों को मिली राहत, एक जुलाई 2025 से लागू होंगे नए नियम

कार कंपनियों और टेक कंपनियों में टकराव
कुछ कार कंपनियों द्वारा कारप्ले अल्ट्रा को न अपनाना दिखाता है कि ऑटो कंपनियां और टेक कंपनियां अब 'डिजिटल कंट्रोल' को लेकर आमने-सामने हैं। आजकल की कारें बहुत हद तक सॉफ्टवेयर-संचालित हो चुकी हैं। और उसमें किसका कंट्रोल रहेगा - एपल का या खुद कार निर्माता का - यह एक बड़ा सवाल बन गया है। 

यह भी पढ़ें - Coupe Sports Car: भारत में लॉन्च हुई Mercedes-AMG GT 63 और GT 63 Pro, दमदार V8 इंजन के साथ वापसी 

यह भी पढ़ें - Tata Harrier EV Stealth Edition: टाटा हैरियर ईवी स्टील्थ एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और पूरी डिटेल्स 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed