{"_id":"686022c88b7f5cd99307eaf9","slug":"why-first-time-car-buyers-are-steering-clear-of-used-cars-reveals-report-2025-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Second Hand Cars: क्या पुरानी कार खरीदना बहुत रिस्की है? नए खरीदारों ने क्यों कहा 'ना', रिपोर्ट से खुलासा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Second Hand Cars: क्या पुरानी कार खरीदना बहुत रिस्की है? नए खरीदारों ने क्यों कहा 'ना', रिपोर्ट से खुलासा
Sat, 28 Jun 2025 10:43 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:43 PM IST
सार
भारत में सेकंड हैंड कारों का मार्केट बहुत बड़ा है। लेकिन एक नई रिपोर्ट के मुताबिक पहली बार कार खरीदने वाले लोग अब पुरानी कारों से दूरी बना रहे हैं।
विज्ञापन
Used Car
- फोटो : Freepik
भारत में सेकंड हैंड कारों का मार्केट बहुत बड़ा है। लेकिन एक नई रिपोर्ट के मुताबिक पहली बार कार खरीदने वाले लोग अब पुरानी कारों से दूरी बना रहे हैं। पार्क+ रिसर्च लैब्स के अध्ययन के अनुसार, पिछले एक साल में 77 प्रतिशत नए खरीदारों ने पुरानी नहीं बल्कि नई कारें खरीदना पसंद किया। इसका सबसे बड़ा कारण सेकंड हैंड कार बाजार में भरोसे की कमी बताई गई है।
Used Cars
- फोटो : Freepik
कीमतें नई कार जैसी या उससे भी ज्यादा!
जिन लोगों ने पुरानी कारों से दूरी बनाई, उनमें से 81 प्रतिशत ने कहा कि सेकंड हैंड कारों की कीमतें बेवजह बहुत ज्यादा हैं। जो कई बार नई कारों से भी ज्यादा हो जाती हैं। 10 लाख रुपये से कम की रेंज में जहां ज्यादातर पुरानी कारों की डील होती है, वहां ये चिंता और भी गहरी हो जाती है। डेलॉयट की रिपोर्ट भी बताती है कि इस सेगमेंट में सेकंड हैंड डील सबसे ज्यादा होती हैं। वहीं आज के समय में नई कारों के लिए आसान फाइनेंसिंग और बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस सपोर्ट लोगों को ज्यादा आकर्षित कर रहा है।
यह भी पढ़ें - Xiaomi YU7: शाओमी YU7 इलेक्ट्रिक एसयूवी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च, पहले दिन ही मिली 2.4 लाख से ज्यादा बुकिंग

बुरा अनुभव भी बना बड़ा कारण
जिन लोगों ने पुरानी कार लेने का सोचा भी था, उनमें से 65 प्रतिशत ने आखिरी वक्त पर अपना प्लान कैंसिल कर दिया। इसकी वजह थी दोस्तों की चेतावनियां, ऑनलाइन नेगेटिव रिव्यूज, या खुद का खराब अनुभव। 43 प्रतिशत लोगों ने कानूनी उलझनों को वजह बताया। जबकि 22 प्रतिशत ने रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) ट्रांसफर में देरी की शिकायत की। 11 प्रतिशत ने खराब डिजिटल रेटिंग्स को भी जिम्मेदार माना।
यह भी पढ़ें - Cars: दिल्ली में पुरानी पेट्रोल और डीजल गाड़ियों पर सख्ती, लेकिन सीएनजी कारों को मिली राहत, एक जुलाई 2025 से लागू होंगे नए नियम

Pre-owned car
- फोटो : Audi India
लोकल डीलर्स पर अब भी है ज्यादा भरोसा
हालांकि हैरान करने वाली बात यह रही कि 73 प्रतिशत नए खरीदारों को लोकल डीलर्स पर ज्यादा भरोसा है बजाय बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के। इसका कारण है सीधा इंसानी संवाद, आमने-सामने बात करने की सुविधा, और ज्यादा ईमानदारी वाली डीलिंग। यानी तकनीक भले आगे हो, लेकिन भरोसे के लिए अभी भी पर्सनल टच को तरजीह दी जा रही है।
यह भी पढ़ें - Coupe Sports Car: भारत में लॉन्च हुई Mercedes-AMG GT 63 और GT 63 Pro, दमदार V8 इंजन के साथ वापसी

Pre-owned cars
- फोटो : Audi India
कानूनी पेचीदगियां बनीं सबसे बड़ी रुकावट
पुरानी कार के बाजार में सबसे बड़ा सिरदर्द डॉक्युमेंटेशन की दिक्कतें, फर्जी लिस्टिंग, और मालिकाना हक का अधूरा ट्रांसफर है। बहुत सारे खरीदारों का कहना है कि इस सेक्टर में सुधार की सख्त ज़रूरत है। स्पष्ट नियम, पारदर्शी प्रक्रिया, और ऐसा सिस्टम जिससे लेन-देन आसान और सुरक्षित बन सके।
यह भी पढ़ें - Tata Harrier EV Stealth Edition: टाटा हैरियर ईवी स्टील्थ एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और पूरी डिटेल्स