फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OLA: ओला ने ऐप में राइड से लेकर पेमेंट तक किए ये बड़े बदलाव, आसान शब्दों में यहां जानें सबकुछ

Thu, 23 Dec 2021 05:50 PM IST
ज्योति मेहरा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 23 Dec 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
Ola driver will not cancel your ride no one will ask for destination and payment
ओला ने ऐप में राइड से लेकर पेमेंट तक किए ये बड़े बदलाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

आजकल लोग मोबाइल एप्लीकेशन आधारित टैक्सी सर्विस का इस्तेमाल बहुत अधिक करते हैं। ये एप्लीकेशन धर बैठे राइड बुक करने की सुविधा देते हैं। ऐसे में लोग किसी भी जगह से अपनी राइड बुक कर के अपने गंतव्य तक पहुंच जाते हैं, लेकिन कई बार लोगों को मुश्किल का सामना भी करना पड़ता है। कई बार ड्राइवर आपसे पूछाता है कि, आपको कहां जाना है? साथ ही आपका पेमेंट मोड क्या है? अगर आपका जवाब ड्राइवर के अनुरूप नहीं होता तो ड्राइवर राइड कैंसिल भी कर देता है। ऐसे में आपको दूसरी राइड बुक करनी पड़ती है। इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए ओला ने अपने यूजर्स के लिए एक नया अपडेत किया है। इसके तहत अब ड्राइवर को राइड असेप्ट करने से पहले ही सारी जानकारी हो जाएगी। उसके बाद ही ड्राइवर आपकी राइड असेप्ट करगा। ऐसे में आपको ड्राइवर के सावलों का सामना नहीं करना होगा और आप आराम से अपनी राइड कर सकेंगे।  

Ola driver will not cancel your ride no one will ask for destination and payment
ओला ने ऐप में राइड से लेकर पेमेंट तक किए ये बड़े बदलाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

ड्राइवर को होगी पहले से जानकारी 

ओला ने अपने यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऐप में कुछ बदलाव किए हैं। जिसके तहत अब ड्राइवर को राइड असेप्ट करने से पहले ही ऐप के माध्यम से गंतव्य और पैमेंट कैश है या ऑनलाइन इसकी जानकारी मिल जाएगी। इस बदलाव के चलते आपकी राइड कैंसल होने की संभावना काफी कम हो जाएगी, और आपको बार बार राइड बुक करने की जरूरत नहीं होगी।

Ola driver will not cancel your ride no one will ask for destination and payment
ओला ने ऐप में राइड से लेकर पेमेंट तक किए ये बड़े बदलाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

सीईओ ने दी जानकारी

इस बात की जानकारी मंगलवार को ओला के सीईओ भावीश अग्रवाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके दी। ट्वीट मेंं उन्होंने दूसरे सबसे लोकप्रिय प्रश्न (मेरा ड्राइवर मेरी ओला की सवारी को रद्द क्यों करता है?) को संबोधित करते हुए कहा कि हम उद्योग जगत की इस समस्या को ठीक करने के लिए कदम उठा रहे हैं। ओला ड्राइवर अब सवारी स्वीकार करने से पहले ड्रॉप लोकेशन और भुगतान मोड देखेंगे। ड्राइवरों को सक्षम करना कैंसिलेशन को कम करने की कुंजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ola driver will not cancel your ride no one will ask for destination and payment
ओला ने ऐप में राइड से लेकर पेमेंट तक किए ये बड़े बदलाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

फायदे के साथ है नुक्सान भी

ओला के इस फैसले से जाहं एक तरफ यूजर्स को सुविधा होगी, लेकिन वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो  यूजर्स को इसका नुक्सान भी हो सकता है। अगर ड्राइवर को पैसेंजर के पेमेंट ऑप्शन या फिर डेस्टिनेशन से दिक्कत हुई तो वो राइड असेप्ट ही नहीं करेगा। ऐसे में यूजर को काफी समय तक इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
Ola driver will not cancel your ride no one will ask for destination and payment
ओला ने ऐप में राइड से लेकर पेमेंट तक किए ये बड़े बदलाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

ओला को हो सकता है नुक्सान 

राइड असेप्ट होने में देरी होने की वजह से लोग किसी और ऐप पर भी स्विच कर सकते हैं। इससे कंपनी को भारी नुक्सान भी झेलना पड़ सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed