फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BH Series: सरकार ने जारी की भारत सीरीज, अब किसी भी शहर में चला सकेंगे अपनी गाड़ी, जानिए कैसे करना है आवेदन

Thu, 23 Dec 2021 05:49 PM IST
ज्योति मेहरा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 23 Dec 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
Government has released Bharat Series, know how to apply for BH Series
भारत सीरीज के लिए करें आवेदन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

कई बार लोगों की नौकरी में होने वाले ट्रांसफर के चलते उन्हें एक शहर से दूसरे शहर जाना पड़ता है। ऐसे में सबसे बड़ी दिक्कत वाहन के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी होती है। शहर बदलने पर अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन भी उसी शहर में कराना पड़ता है, जिस शहर में आप उस गाड़ी को चलाना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ते हैं। इसी परेशानी से बचने के लिए सरकार ने नए वाहनों के लिए भारत सीरीज पेश की है। इसके तहत अब नई गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन पूरे भारत में मान्य होगा। साथ ही अब इस सीरीज के रजिस्ट्रेशन नंबर से, वाहन को देश के किसी भी कोने में बेरोकटोक चलाया जा सकेगा। इसकी जानकारी सड़क और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में एक सवाल पर लिखित जवाब देते हुए दी है। उन्होंने कहा कि नये वाहनों के लिये नया रजिस्ट्रेशन मार्क भारत सीरीज पेश किया गया है। चलिए जानते हैं कैसे और किसको मिलेगा इसका फायदा।

Government has released Bharat Series, know how to apply for BH Series
भारत सीरीज के लिए करें आवेदन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

किसे मिलेगा इसका फायदा

  • इसके फायदे के बारे में लिखित जवाब में गडकरी ने कहा कि, ये नई सीरीज स्वैच्छिक आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी। केन्द्र सरकार न राज्य सरकार के कर्मचारी, रक्षा कर्मचारी केन्द्र और राज्य सरकार की कंपनियों के कर्मचारी के अलावा निजी क्षेत्र की ऐसी कंपनियों के कर्मचारी जिनके कार्यालय चार या उससे ज्यादा राज्यों में मौजूद हैं, उनको ही भारत सीरीज का फायदा मिलेगा। 
Government has released Bharat Series, know how to apply for BH Series
भारत सीरीज के लिए करें आवेदन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • भारत सीरीज लेते समय आपको दो साल का रोड टैक्स का भी भुगतान करना होगा। इसके बाद प्रत्येक दो साल में रोड टैक्स का भुगतान किया जाएगा। वहीं इसके रजिस्ट्रेशन की तारीख से 14 साल बाद हर साल टैक्स लगेगा। हालांकि इसके दर में कुछ कमी भी होगी। जैसे, दस लाख रुपये से कम कीमत के वाहनों पर आठ फीसदी का टैक्स लगेगा। जबकि दस से बीस लाख रुपये के वाहनों पर दस प्रतिशत का टैक्स लगेगा। साथ ही बीस लाख रुपये से अधिक वाहनों पर 12 प्रतिशत का टैक्स लगेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Government has released Bharat Series, know how to apply for BH Series
भारत सीरीज के लिए करें आवेदन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • अगर आप भी इसका लाभ उठाना चाहते हैं, तो ऊपर दी गयी योग्यतायों के तहत कार्यालय के द्वारा जारी अपने आईडी के साथ नये रजिस्ट्रेशन के लिये आवेदन कर सकते हैं। सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय के vahan पोर्टल पर जाकर भी आप आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Government has released Bharat Series, know how to apply for BH Series
भारत सीरीज के लिए करें आवेदन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • इसके अलावा आप डीलर के जरिये भी भारत सीरीज के लिये आवेदन करा सकते हैं। इसके लिए डीलर को आपकी तरफ से फार्म 20 भरना पड़ेगा। साथ ही निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को फार्म 60 भरना होगा। इसमें उन्हें रोजगार से जुड़े कुछ पहचान पत्र आदि दाखिल करने होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed