फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas 2021: जानिए कौन हैं सांता क्लॉज, क्रिसमस पर बच्चों को क्यों देते हैं गिफ्ट

Thu, 23 Dec 2021 04:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 23 Dec 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
christmas 2021 santa claus life story who is santa claus why santa gives gift for children on christmas
जानिए कौन हैं सांता क्लॉज - फोटो : Pixabay


पूरी दुनिया इस वक्त क्रिसमस और नए साल के जश्न की तैयारियों में जुटी हुई है। बाजार से लेकर घरों तक क्रिसमस की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। हर साल 25 दिसंबर को मैरी क्रिसमस धूमधाम से मनाया जाता है। प्रभु यीशु के जन्मदिन के मौके पर हर साल सांता क्लॉज भी लोगों में खुशियां बांटता है और बच्चों को तोहफा देता है। बच्चों को हर साल सांता क्लॉज का इंतजार रहता है। सांता क्लॉज के बिना क्रिसमस का त्यौहार अधूरा सा लगता है। तो आईए जानते हैं सांता क्लॉज कौन हैं, जो हर क्रिसमस पर बच्चों को देते हैं तोहफा। 

बताया जाता है कि संत निकोलस को सांता क्लॉज कहा जाता है। तुर्किस्तान के मायरा के रोवानिएमी गांव में संत निकोलस का जन्म हुआ था। प्रभु ईसा मसीह की मौत के 280 साल बाद जन्मे संत निकोलस एक अमीर परिवार के रहने वाले थे। वह हमेशा गरीबों की मदद करते थे। 

christmas 2021 santa claus life story who is santa claus why santa gives gift for children on christmas
जानिए कौन हैं सांता क्लॉज - फोटो : Pixabay

निकोलस प्रभु यीशु में गहरी आस्था रखते थे जिसकी वजह से बाद पादरी बन गए। इसके बाद बिशप बन गए और उनको संत की उपाधि दी गई। संत निकोलस को कई नामों से पुकारा जाने लगा जिसमें उनका क्रिस क्रींगल, क्रिसमस फादर का नाम प्रसिद्ध है। वह बचपन से ही गरीबों की मदद करते थे।

christmas 2021 santa claus life story who is santa claus why santa gives gift for children on christmas
कौन हैं सांता क्लॉज - फोटो : Pixabay

संत निकोलस प्रभु यीशु की भक्ति में लीन रहते थे। वह बच्चों को भी बहुत प्यार करते थे। वह बच्चों को गिफ्ट देना बेहद पसंद करते थे। वह रात के अंधेरे में बच्चों को तोहफा देते थे ताकि उन्हें कोई पहचान ना सके। आज बच्चों के लिए सांता क्लॉज सबसे फेवरेट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
christmas 2021 santa claus life story who is santa claus why santa gives gift for children on christmas
कौन हैं सांता क्लॉज - फोटो : Pixabay


संत निकोलस से एक कहानी जुड़ी हुई है जो आपके दिल को छू जाएगी। एक गरीब पिता था जिसकी तीन बेटियां थीं। वह गरीबी की वजह से अपनी तीन बेटियों की शादी नहीं कर पा रहा था। इस बात की जानकारी जब संत निकोलस को हुई, तो उन्होंने उसकी मदद करने के बारे में सोची। 

विज्ञापन
christmas 2021 santa claus life story who is santa claus why santa gives gift for children on christmas
कौन हैं सांता क्लॉज - फोटो : Pixabay

संत निकोलस एक दिन गरीब व्यक्ति के घर पहुंचे और आंगन में सुख रहीं जुराबों में सोने के सिक्के भर कर वापस आ गए। संत निकोलस की मदद से तीन बेटियों की जिंदगी संवर गई। इसके कारण ही आज भी घर के बाहर मोजे टांगे जाते हैं कि  सांता क्लॉज आएंगे और उनको तोहफे देकर जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed