‘मिशन इम्पॉसिबल’ सीरीज पिछले 30 सालों से दर्शकों को अपना दिवाना बना रही है। इस सीरीज में जहां एक तरफ जासूसी और खतरनाक मिशन दर्शकों को रोमांचित करते हैं, वहीं दूसरी ओर सीरीज के नायक ‘टॉम क्रूज’ के बाइक स्टंट भी दिल थामने को मजबूर कर देते हैं। इस फ्रेंचाइजी में बाइक स्टंट्स की खास जगह रही है और हर फिल्म में टॉम क्रूज नई मोटरसाइकिल चलाते हुए दिखते हैं। आइए जानते हैं इस सीरीज के नायक टॉम क्रूज किन बाइक्स को चला चुके हैं।
2 of 6
Triumph Speed Triple T509
- फोटो : Triumph Motorcycles
Triumph Speed Triple T509
इस सीरीज की दूसरी फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल-2’ में ब्रिटिश मोटरसाइकिल ब्रांड ट्रायंफ को स्क्रीन टाइम मिला। फिल्म में ईथन हंट (टॉम क्रूज) Speed Triple T509 चलाते दिखते हैं, जबकि विलेन शॉन एम्ब्रोस Daytona 595 की सवारी करते हैं। मजेदार बात ये है कि उस समय ये बाइक ट्रायंफ की ऑफिशियल लाइनअप में नहीं थी। कंपनी ने खासतौर पर फिल्म के लिए पांच यूनिट्स तैयार की थीं। शूटिंग खत्म होने के बाद टॉम क्रूज खुद इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने एक बाइक अपने कलेक्शन में जोड़ ली।
3 of 6
Triumph Bonneville Scrambler
- फोटो : Triumph Motorcycles
Triumph Bonneville Scrambler
इस बाइक को सीरीज की तीसरी फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल-3’ में दिखाया गया है। फिल्म में बाइक के साथ कोई बड़ा बाइक चेज सीन नहीं था, लेकिन एक छोटा सा सीन मोटरसाइकिल प्रेमियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था। इस बार भी स्टंट के लिए ट्रायंफ की बाइक चुनी गई जो Bonneville Scrambler थी। ऑफ-रोड टायर्स के साथ यह बाइक जब ईथन हंट को एयरस्ट्रिप पर टीम से मिलने जाते हुए दिखाती है, तो सीन छोटा होते हुए भी असरदार बन जाता है। यही वजह है कि फिल्म में इस्तेमाल हुई यह बाइक बाद में 30,000 डॉलर में नीलाम हुई।
4 of 6
BMW S1000RR
- फोटो : Mission Impossible
BMW S1000RR
टॉम क्रूज ने इस बाइक को ‘मिशन इम्पॉसिबल: रॉग नेशन’ में चलाया था। 2007 मॉडल की BMW S1000RR पर शूट किए गए बाइक चेज सीन को आज भी हॉलीवुड की बेस्ट बाइक स्टंट में गिना जाता है।
5 of 6
BMW R NineT
- फोटो : BMW Motorrad
BMW R NineT
यह बाइक ‘मिशन इम्पॉसिबल: फॉलआउट’ में देखी गई थी। बाइक का दोनों तरफ झूलता इंजन इसे काफी मस्कूलर लुक देता है। इस बाइक पर सीन को पेरिस की सड़कों पर शूट किया गया था। यह क्लासिक स्क्रैम्बलर बाइक 1170cc ट्विन इंजन के साथ आती है। BMW की यह बाइक इस फिल्म में आने के बाद बाइक लवर्स की पहली पसंद बन गई थी।