गर्मी के मौसम में कार की देखभाल को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। अधिक तापमान के चलते कार में ओवरहीटिंग, पेंट फेड होना और टायर फटने जैसी समस्याएं आती हैं। यहां हम औपको कुछ टिप्स (Car Care Tips For 2025 Summer) बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप न केवल अपनी कार की परफॉर्मेंस बेहतर रख सकते हैं, बल्कि उसकी उम्र भी बढ़ा सकते हैं। तो इस खबर में बने रहिए हमारे साथ।
2 of 6
कार के एसी की नियमित जांच है जरूरी
- फोटो : Citroen
कार के एसी की नियमित जांच है जरूरी
गर्मी के मौसम में कार का एयर कंडीशनर सबसे अधिक इस्तेमाल होता है। ऐसे में अगर इसका रख-रखाव ठीक से न किया जाए तो यह ड्राइविंग को असहज बना सकता है। कूलिंग में कमी, बदबू आना या कंप्रेसर का ठीक से काम न करना जैसी समस्याएं आम हो सकती हैं। इसलिए समय-समय पर एसी सिस्टम और रेफ्रिजरेंट की जांच करवाना बेहद जरूरी है। खासकर जब कार तेज धूप में पार्क हो, तब एसी की जरूरत और बढ़ जाती है क्योंकि वाहन का केबिन तापमान 60 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
3 of 6
टायर प्रेशर
- फोटो : Freepik
टायर प्रेशर चेक करना न भूलें
गर्मी में टायरों का तापमान तेजी से बढ़ता है जिससे अंदर की हवा फैलती है और टायर फटने का खतरा बन सकता है। खासकर पुराने या घिसे हुए टायर जल्दी जवाब दे सकते हैं। इसलिए हर सप्ताह टायर प्रेशर चेक करें और इसे उचित स्तर पर बनाए रखें। गर्मियों के लिए नाइट्रोजन गैस एक बेहतर विकल्प है क्योंकि यह कम फैलती है और टायर प्रेशर स्थिर रहता है।
4 of 6
कूलेंट लेवल करें चेक
- फोटो : Freepik
कूलेंट लेवल भी चेक करना है जरूरी
जब बाहरी तापमान अधिक हो, तो इंजन जल्दी गर्म हो सकता है। ऐसे में कूलेंट इंजन को ठंडा रखने में अहम भूमिका निभाता है। सप्ताह में एक बार कार का बोनट खोलकर कूलेंट का स्तर जांचें। यदि कूलेंट कम है तो डिस्टिल्ड पानी या उपयुक्त कूलेंट से इसे पूरा करें। यह प्रक्रिया इंजन को ओवरहीटिंग से बचाने में मदद करेगी।
5 of 6
वैक्स पॉलिश
- फोटो : Freepik
वैक्स पॉलिश से मिलेगी धूप से प्रोटेक्शन
जैसे हमारी त्वचा को सूरज से बचाने के लिए सनस्क्रीन की जरूरत होती है, वैसे ही कार की बॉडी को सूरज की अल्ट्रावॉयलेट किरणों से सुरक्षित रखने के लिए वैक्स पॉलिश करना फायदेमंद होता है। इससे न सिर्फ कार की पेंटिंग लंबे समय तक चमकदार बनी रहती है, बल्कि मेटल और प्लास्टिक हिस्से भी कम नुकसान झेलते हैं। प्लास्टिक पार्ट्स पर समय-समय पर पॉलिश करने से वे जल्दी खराब नहीं होते।