फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mercedes-Benz GLS AMG Line: मर्सिडीज-बेंज GLS AMG लाइन भारत में लॉन्च, टॉप लग्जरी एसयूवी में स्पोर्टी टच

Sat, 12 Jul 2025 05:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 12 Jul 2025 05:23 PM IST
सार

Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने भारत में अपनी नई GLS 4MATIC AMG Line को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह एसयूवी कंपनी की फ्लैगशिप GLS रेंज का एक और प्रीमियम और स्पोर्टी वर्जन है।

विज्ञापन
2025 Mercedes-Benz GLS 4MATIC AMG Line Launched in India Know Price Features Specifications
2025 Mercedes-Benz GLS 4MATIC AMG Line - फोटो : Mercedes-Benz
Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने भारत में अपनी नई GLS 4MATIC AMG Line को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह एसयूवी कंपनी की फ्लैगशिप GLS रेंज का एक और प्रीमियम और स्पोर्टी वर्जन है। भारत में GLS की अब तक 16,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं और अब AMG Line के जरिए मर्सिडीज इसमें परफॉर्मेंस वाला स्टाइल और और भी शानदार फीचर्स जोड़ रही है। इसकी कीमत GLS 450 AMG Line के लिए करीब 1.4 करोड़ रुपये और GLS 450d AMG Line के लिए करीब 1.43 करोड़ रुपये रखी गई है।


यह भी पढ़ें - Tesla India: टेस्ला ने भारत में लॉन्च से पहले पहली बार जारी किया टीजर, जानें डिटेल्स
2025 Mercedes-Benz GLS 4MATIC AMG Line Launched in India Know Price Features Specifications
2025 Mercedes-Benz GLS 4MATIC AMG Line - फोटो : Mercedes-Benz
परफॉर्मेंस और पावर - पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्प
GLS AMG Line को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है - GLS 450 (पेट्रोल) और GLS 450d (डीजल)। दोनों वेरिएंट्स में इनलाइन 6-सिलेंडर इंजन दिए गए हैं। जो 9G-TRONIC ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं। GLS 450 (पेट्रोल) 375 bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क देता है। जबकि GLS 450d (डीजल) 362 bhp की पावर और जबरदस्त 750 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों वर्जन 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड सिर्फ 6.1 सेकेंड में पकड़ लेते हैं। और इनकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा (इलेक्ट्रॉनिकली लिमिटेड) है।

यह भी पढ़ें - Car Safety: अगर परिवार की सुरक्षा है आपकी प्राथमिकता, तो इन 5 कारों से बनाएं दूरी,  GNCAP ने दी बेहद कम रेटिंग
2025 Mercedes-Benz GLS 4MATIC AMG Line Launched in India Know Price Features Specifications
2025 Mercedes-Benz GLS 4MATIC AMG Line - फोटो : Mercedes-Benz
अलग पहचान देने वाला AMG स्टाइल
GLS 4MATIC AMG Line का लुक मर्सिडीज की पॉपुलर G-Class और AMG मॉडल्स से प्रेरित है। जिससे इसकी सड़क पर मौजूदगी काफी अग्रेसिव और दमदार दिखती है। इसमें AMG स्पेशल डिजाइन वाले एलिमेंट्स हैं, जैसे फ्रंट एप्रन, मस्कुलर एयर इनलेट्स, चौड़े फ्रंट और रियर फेंडर्स और बॉडी कलर में स्पोर्टी साइड स्कर्ट्स। पीछे की तरफ भी कार में डिफ्यूजर-स्टाइल बंपर, क्रोम डीटेलिंग और काले डिजाइन एलिमेंट्स के साथ एक पावरफुल लुक मिलता है।

यह भी पढ़ें - VinFast: सर्विस पार्टनरशिप से लेकर प्लांट हायरिंग तक... भारत में एंट्री से पहले ही विनफास्ट ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
2025 Mercedes-Benz GLS 4MATIC AMG Line Launched in India Know Price Features Specifications
2025 Mercedes-Benz GLS 4MATIC AMG Line - फोटो : Mercedes-Benz
स्पोर्टी और लग्जरी से भरा केबिन
इस एसयूवी का इंटीरियर भी उतना ही स्पोर्टी और प्रीमियम है। इसमें नैप्पा लेदर से ढका मल्टीफंक्शन स्पोर्ट्स स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसमें सिल्वर क्रोम ट्रिम और फ्लैट-बॉटम डिजाइन है, जिससे पकड़ में ज्यादा ग्रिप मिलती है। इसके अलावा टच कंट्रोल पैनल्स, गियर शिफ्ट पैडल्स और AMG स्पोर्ट्स पैडल्स (ब्रश्ड स्टेनलेस स्टील और रबर स्टड्स के साथ) भी इसे एक परफॉर्मेंस कार का फील देते हैं। AMG ब्रांडेड फ्लोर मैट्स भी इसमें स्पोर्टी टच जोड़ते हैं।

यह भी पढ़ें - Uber: बाइक टैक्सी चल सकती हैं, तो एग्रीगेटर्स क्यों नहीं? उबर ने कर्नाटक के फैसले को कोर्ट में दी चुनौती
विज्ञापन
2025 Mercedes-Benz GLS 4MATIC AMG Line Launched in India Know Price Features Specifications
2025 Mercedes-Benz GLS 4MATIC AMG Line - फोटो : Mercedes-Benz
AMG नाइट पैकेज और दमदार अलॉय व्हील्स
GLS AMG Line में कंपनी ने AMG नाइट पैकेज भी दिया है, जिससे इसका एक्सटीरियर और भी बोल्ड दिखता है। इसमें ब्लैक मिरर हाउसिंग्स, मैट ब्लैक रूफ रेल्स, डार्क क्रोम ग्रिल स्लैट्स और हाई-ग्लॉस ब्लैक डीटेलिंग शामिल हैं। साथ ही इसमें 21-इंच के AMG लाइट-अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो सड़क पर इसकी मौजूदगी को और भी शानदार बनाते हैं।

यह भी पढ़ें - FASTag: अब नहीं चलेगा 'टैग-इन-हैंड' का खेल, एनएचएआई लूज फास्टैग यूजर्स को करेगा ब्लैकलिस्ट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed