फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   VinFast enters fast lane ahead of electric cars production commencement in India

VinFast: सर्विस पार्टनरशिप से लेकर प्लांट हायरिंग तक... भारत में एंट्री से पहले ही विनफास्ट ने पकड़ी रफ्तार

Fri, 11 Jul 2025 08:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 11 Jul 2025 08:51 PM IST
सार

वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी VinFast (विनफास्ट) ने भारत में अपना निर्माण शुरू करने से पहले ही तेजी पकड़ ली है। कंपनी की रणनीति है कि उत्पादन शुरू होने से पहले ही जरूरी व्यवस्थाएं तैयार कर ली जाएं।

विज्ञापन
VinFast enters fast lane ahead of electric cars production commencement in India
Vinfast Electric Car - फोटो : Vinfast

विस्तार

वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी VinFast (विनफास्ट) ने भारत में अपना निर्माण शुरू करने से पहले ही तेजी पकड़ ली है। कंपनी की रणनीति है कि उत्पादन शुरू होने से पहले ही जरूरी व्यवस्थाएं तैयार कर ली जाएं। फिर चाहे वो फैक्ट्री वर्कफोर्स हो या आफ्टर-सेल्स सर्विस नेटवर्क। इसी दिशा में कंपनी ने कई संस्थानों और सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ मिलकर काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - EV Charging: ईवी का चार्ज डाउन! कर्नाटक सरकार ने छोड़ी 2,500 चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना
विज्ञापन

स्थानीय छात्रों को मिल रहा रोजगार का मौका
विनफास्ट ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन में बनने वाले अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए अब तक 200 कर्मचारियों की भर्ती कर ली है। कंपनी इस प्लांट को जल्द से जल्द चालू करने की योजना में है। ताकि इसी साल भारत में अपने VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च किया जा सके।

यह भी पढ़ें - Uber: बाइक टैक्सी चल सकती हैं, तो एग्रीगेटर्स क्यों नहीं? उबर ने कर्नाटक के फैसले को कोर्ट में दी चुनौती

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल महीने में कंपनी ने एक मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव आयोजित किया था। जिसमें तूतीकोरिन इलाके के 344 डिप्लोमा छात्रों ने हिस्सा लिया था। इस भर्ती में कंपनी ने स्थानीय शैक्षणिक और तकनीकी संस्थानों के साथ मिलकर उम्मीदवारों को चुना। विनफास्ट का लक्ष्य है कि आने वाले पांच वर्षों में यह प्लांट करीब 3,500 लोगों को रोजगार देगा और यह भर्ती चरणों में होगी, जो प्लांट की प्रगति के हिसाब से बढ़ेगी।

विनफास्ट की योजना के अनुसार, फैक्ट्री वर्कफोर्स में 80 प्रतिशत लोग फ्रेशर या प्रशिक्षु होंगे जो स्थानीय समुदाय से होंगे। जबकि बाकी 20 प्रतिशत अनुभवी पेशेवर होंगे, जिन्हें ऑटोमोबाइल सेक्टर की जानी-मानी कंपनियों से लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - FASTag: अब नहीं चलेगा 'टैग-इन-हैंड' का खेल, एनएचएआई लूज फास्टैग यूजर्स को करेगा ब्लैकलिस्ट
विज्ञापन

सर्विस के लिए साझेदारी
विनफास्ट ऑटो इंडिया ने आफ्टर-सेल्स सर्विस के क्षेत्र में भी कमर कस ली है। कुछ दिन पहले कंपनी ने ऑटोमोटिव सर्विस प्रोवाइडर myTVS (माई टीवीएस) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। इसके तहत विफास्ट की ईवी गाड़ियों के मालिकों को माई टीवीएस के जरिए सर्विस और चार्जिंग की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें - Used Cars: भारत में सेकंड हैंड कारों की मांग में जबरदस्त उछाल, नई कारों से दोगुनी तेजी से बढ़ रहा बाजार

इसके साथ ही कंपनी ने ईवी सॉल्यूशंस प्रोवाइडर RoadGrid (रोडग्रिड) के साथ भी एक साझेदारी की है, जो कई भारतीय शहरों में काम करता है। इस साझेदारी के तहत विनफास्ट पूरे भारत में 120 एक्सटेंडेड सर्विस वर्कशॉप्स शुरू करने की योजना बना रही है। जिसमें रोडग्रिड और अन्य थर्ड पार्टी ऑपरेटर्स शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें - 2025 Triumph Trident 660: 2025 ट्रायम्फ ट्राइडेंट 660 भारत में लॉन्च, जानें क्या है नया और कितनी है कीमत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed