Kia India (किआ इंडिया) ने अपनी लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Sonet (सोनेट) के X Line (एक्स लाइन) वर्जन का आधिकारिक तौर पर टीजर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया है। नई 2022 Kia Sonet X Line (2022 किआ सोनेट एक्स लाइन) को जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह इस सब-कॉम्पैक्ट SUV के लाइन-अप में रेंज-टॉपिंग वैरिएंट होगा और इसे कई कॉस्मेटिक अपडेट देखने को मिलेंग। सेल्टोस के बाद सोनेट एक्स लाइन अवतार में उपलब्ध होने वाली भारत में किआ की दूसरी कार होगी।
2 of 6
Kia Sonet X Line
- फोटो : Kia
बदलावों की बात करें तो Kia Sonet X Line में कुछ बड़े कॉस्मेटिक बदलाव की उम्मीद की जा सकती है। उदाहरण के लिए, इसे सेल्टोस की तरह ही 'एक्सक्लूसिव मैट ग्रेफाइट' पेंट स्कीम मिलनी चाहिए, और यह फैक्ट्री से मैट पेंट फिनिश पाने वाली अपने सेगमेंट की पहली कार बन जाएगी। कुछ अन्य अपडेट में बारीक ऑरेंट एक्सेंट, एक्स लाइन बैजिंग, अपडेटेड अलॉय व्हील और बहुत कुछ शामिल होंगे।
3 of 6
Kia Sonet
- फोटो : Kia (For Reference Only)
एसयूवी के केबिन और फीचर्स की बात करें तो, Sonet X Line को अपने स्पोर्टियर एक्सटीरियर अपील को मैच करने के लिए इसे एक अपडेटेड होलस्ट्री मिलने की संभावना है। हालांकि, फीचर्स लिस्ट में कोई बदलाव नहीं हो सकता है।
4 of 6
Kia Sonet Interior
- फोटो : Kia (For Reference Only)
नई किआ सोनेट एक्स लाइन में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एंड्रॉइड ऑटो, एपल कारप्ले और किआ की कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे।
जहां रेगुलर सोनेट में मैनुअल ट्रांसमिशन और एटी ऑप्शन के साथ तीन इंजन विकल्प मिलते हैं, वहीं इसके X Line वर्जन में दो इंजन ऑप्शन मिलने की संभावना है, वह भी सिर्फ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ।