फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉन्चिंग से पहले 2020 Honda City के फीचर्स हुए लीक, पढ़ें हर वैरिएंट में क्या होगा खास!

Thu, 09 Jul 2020 12:52 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 09 Jul 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
2020 All new Honda City V, VX and ZX variant wise features leaked, before launch on 15th July
Honda City 2020 5th Generation - फोटो : Honda

2020 Honda City  की आधिकारिक लॉन्चिंग 15 जुलाई को होनी है, कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। कंपनी की वेबसाइट के जरिए सिर्फ 5,000 रुपये की टोकन राशि में इस कार को बुक किया जा सकता है। होंडा कार डीलरशिप पर इस सेडान कार को बुक करने के लिए लगभग 21,000 रुपये की टोकन राशि देनी होगी। नई होंडा सिटी को ASEAN NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है। इसे बनाने में अल्ट्रा हाई टेंसिल स्ट्रेंथ स्टील फ्रेम की इस्तेमाल किया गया है। पांचवी पीढ़ी की होंडा सिटी  को तीन वैरिएंट्स V, VX और ZX में लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब इनके हर वैरिएंट्स के फीचर्स का भी खुलासा हो गया है। जानते हैं होंडा सिटी के हर वैरिएंट में आ रहे फीचर्स के बारे में...


 
 

2020 All new Honda City V, VX and ZX variant wise features leaked, before launch on 15th July
2020 Honda City Interior - फोटो : Honda

2020 Honda City V वैरिएंट

ऑटो इंडस्ट्री में पहली बार और स्मार्ट डिवाइस इकोसिस्टम के बढ़ते इस्तेमाल के ट्रेंड को देखते हुए, होंडा सिटी Alexa remote capability (अलेक्सा रिमोट क्षमता) के साथ आने वाली भारत की पहली कनेक्टेड कार है।

सेफ्टी फीचर्स

  • एडवांस कॉम्पैबिलिटी इंजीनियरिंग बॉडी स्ट्रक्चर
  • एबीएस के साथ ईबीडी
  • व्हीकल स्टैबिलिटी असिस्ट
  • हिल स्टार्ट असिस्ट
  • इमरजेसीं स्टॉप सिग्नल
  • डिफ्लेशन वॉर्निंग सिस्टम
  • डुअल फ्रंट और सीट साइड्स SRS (4 एयरबैग्स) 
  • मल्टी व्यू रिअर कैमरा विद गाइडलाइंस
  • रिअर पार्किंग सेंसर्स
  • 3-पाइंट ELR सीट

एक्सटीरियर

  • इंटीग्रेटेड LED डेटाइम रनिंग लाइट्स
  • 3-बैरल हेलोजन प्रोजेक्टर्स हेडलैंप्स     
  • LED रिअर कॉम्बी लैंप
  • 15 इंच अलॉय व्हील्स

इंटीरियर

  • प्रीमियम डुअल टोन ब्लैंक एंड बेज इंटीरियर कलर स्कीम
  • प्रीमियम फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री
  • आर्मरेस्ट के साथ फ्रंट और रिअर डोर लाइनिंग
  • क्रोम प्लेटिंग के साथ फ्रंट एंड रिअर एसी वेंट नोब
  • 4-स्पीकर्स के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट)
  • रिअर एसी वेटंस
  • टिल्ड और टेलिस्कोपिक एडजस्टमेंट्स के साथ स्टीयरिंग व्हील
  • रीट्रेक्टेबल विंग मिरर्स
  • होंडा कनेक्ट 
  • क्रूज कंट्रोल
  • इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन
  • कीलेस एंट्री
  • स्मार्ट ट्रंक
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल एंड फोल्डेबल ORVMs
  • रिमोट इंजन स्टार्ट (केवल सीवीटी)
2020 All new Honda City V, VX and ZX variant wise features leaked, before launch on 15th July
2020 Honda City Interior - फोटो : Honda

2020 Honda City VX वैरिएंट

  • डुअल फ्रंट के साथ 6-एयरबैग्स
  • ऑटो डिमिंग इनसाइड रिअर व्यू मिरर
  • 16-इंच डुअल टोन अलॉय व्हील्स (डायमंड़ कट, शार्क ग्रे पेंट)
  • ऑटो पिंच फंक्शन के साथ वन-टच इलेक्ट्रिक सनरूफ
  • क्रॉस स्टिच स्मूद लेदर स्टीयरिंग व्हील
  • स्टिच के साथ लेदर पैकेज
  • चार ट्वीटर्स के साथ 8-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम
  • लाइट सेंसर के साथ ऑटोमैटिक हेडलैंप्स
  • रिअर पार्किंग लैंप्स
  • ऑटो डिमिंग IRVMs
  • स्टीयरिंग स्क्रॉल सिलेक्टर
  • 7-इंच हाई डेफिनेशन डिजिटल कलर टीएफटी MID
  • वॉक अवे ऑटो लॉकिंग
  • रिअर रीडिंग लैंप्स 
विज्ञापन
विज्ञापन
2020 All new Honda City V, VX and ZX variant wise features leaked, before launch on 15th July
2020 Honda City Interior - फोटो : Honda

2020 Honda City ZX

  • लेन वॉच कैमरा
  • ऑटो फोल्ड फंक्शन के साथ डोर मिरर्स
  • एंटी पिंच और वन टच अप-डाउन के साथ ऑल 4 पावर विंडो
  • विंडो-सनरूफ के लिए रिमोट ओपनिंग और क्लोजिंग फीचर
  • फ्रंट मैप लैंप, फुटवेल एंड सेंटर कंसोल पॉकेट एंबीयंट लाइट
  • एडवांस्ड 9 LED अरे हेडलैंप्स
  • LED फॉग लाइट्स
  • ग्लॉसी डार्क वुड इंस्ट्रूमेंट पैनल
  • परफऑरटेड लेदर सीट अपहोल्ट्री
  • फ्रंट एंड रिअर सीट ऑर्मरेस्ट
  • फ्रंट एंड रिअर डोर लाइनिंग
विज्ञापन
2020 All new Honda City V, VX and ZX variant wise features leaked, before launch on 15th July
2020 Honda City at Dealership - फोटो : Team-BHP (For Reference Only)

माइलेज 17.8 किलोमीटर से 24.1 किमी तक

Honda का दावा है कि 2020 होंडा सिटी अपने सेगमेंट में सबसे लंबी और चौड़ी कार होगी। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी सियाज और 2020 ह्यूंदै वर्ना जैसी कारें शामिल हैं। नई होंडा सिटी में नई BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसमें 1.5 लीटर i-VTEC DOHC पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 6600 rpm पर 121 PS का पावर और 4300 rpm पर 145 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह नई तकनीक VTC के साथ पेश किया गया है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7 स्पीड सीवीटी के साथ आता है। यह इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन में 17.8 किलोमीटर प्रति लीटर और CVT के साथ 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।
 
जबकि डीजल वेरिएंट में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 1.5 लीटर i-DTEC डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 3600 rpm पर 100 PS का पावर और 1750 rpm पर 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। य़ह इंजन 24.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed