Honda X-Blade, Apache RTR 160, Hero Xtreme 160R और Pulsar NS160 में कौन है बेस्ट!
2020 Honda X-Blade स्पेसिफिकेशन
सबसे पहले बात करते हैं Honda X-Blade की। कंपनी ने नई बाइक को दो वैरिएंट्स फ्रंट सिंगल डिस्क और डुअल डिस्क में उतारा है। बाइक में 160सीसी का होंडा इको टेक्नोलॉजी वाला PGM-FI इंजन दिया है, जो 8000 आरपीएम पर 13,67 बीएचपी की पावर और 5,500 आरपीएम पर 14.7 एनएम का टॉर्क देता है। यह 5 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है। PGM-FI सिस्टम में 8-ऑनबोर्ड सेंसर्स दिए गए हैं, जो लगातार हवा और ईधन के मिश्रण को इंजेक्ट करता है, जिससे बेहतरीन परफॉरमेंस और इफिशिएंसी मिलती है। वहीं इसका माइलेज 50 किमी प्रति लीटर तक का है। Honda X-Blade की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,05,325 लाख रुपये है।

TVS Apache RTR160 स्पेसिफिकेशन
TVS Apache RTR 160 4V में BS6 कंप्लाइंट वाला 159.7सीसी सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड SI इंजन दिया है। TVS Apache RTR 160 4V BS6 का इंजन 8250 आरपीएम पर 16.02 पीएस की पावर और 7250 आरपीएम पर 14.12 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक में 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। TVS Apache RTR 160 4V के ड्रम वैरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,02,950 रुपये है। वहीं, इसके डिस्क वैरिएंट की कीमत 1,06,000 रुपये है। वहीं यह बाइक भी 50 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है।
Hero Xtreme 160R स्पेसिफिकेशन
Hero Xtreme 160R में पावर के लिए 166 सीसी, सिंगल-सिलिंडर DOHC, 2-वाल्व, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन, BS6 कंप्लाइंट वाला इंजन दिया गया है।
Hero Xtreme 160R का इंजन 8500 आरपीएम पर 15 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 14 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें मल्टी प्लेट वेट क्लच के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 4.7 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। बाइक में 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसका माइलेज भी बाकी बाइक्स के बराबर 50 किमी प्रति लीटर तक है। Hero Xtreme 160R के फ्रंट सिंगल डिस्क ब्रेक वैरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 99,950 रुपये और डबल डिस्क वैरिएंट की कीमत 103,500 रुपये से शुरू है।