फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें मोर पंख, धन-दौलत की नहीं होगी कमी

Sat, 28 Jun 2025 12:29 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 28 Jun 2025 12:29 PM IST
सार

वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख को बेहद पवित्र और शुभ प्रतीक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि घर में सही दिशा में मोर पंख रखने से न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि धन-संपत्ति में भी वृद्धि होती है।

विज्ञापन
Vastu Tips peacock feather to attract money and success where to keep peacock feather as per vastu
घर की इस दिशा में रखें मोर पंख - फोटो : adobe stock

Keep Peacock Feather To Attract Money: कई बार कड़ी मेहनत करके लोग पैसा तो कमा लेते है, लेकिन घर में पैसा टिक नहीं पाता है। बहुत से लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। अगर आप इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इसका एक कारण आपके घर में वास्तु दोष भी हो सकता है। इसके समाधान के लिए आप विभिन्न वास्तु उपाय आजमा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख को बेहद पवित्र और शुभ प्रतीक माना गया है। यह भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय वस्त्र है, जिसे वे सदैव अपने मुकुट में धारण करते हैं। ऐसा माना जाता है कि घर में सही दिशा में मोर पंख रखने से न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि धन-संपत्ति में भी वृद्धि होती है।



Sawan 2025: सावन में नहीं करने चाहिए ये काम, वरना रूठ सकते हैं भोलेनाथ
Surya Arghya: सूर्य देव को जल चढ़ाने से मिलते हैं ये विशेष लाभ, जानें अर्घ्य देने के नियम

Trending Videos
Vastu Tips peacock feather to attract money and success where to keep peacock feather as per vastu
दूर होंगे वास्तु दोष - फोटो : adobe stock

दूर होंगे वास्तु दोष
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार मोर पंख नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है और सकारात्मकता को बढ़ावा देता है। यदि इसे उचित स्थान पर रखा जाए, तो यह आर्थिक संकटों को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। माना जाता है कि मोर पंख के प्रभाव से घर में कलह कम होता है और समृद्धि बनी रहती है। लेकिन इसका असर तभी होता है जब इसे सही दिशा में रखा जाए।

Vastu Tips peacock feather to attract money and success where to keep peacock feather as per vastu
मोर पंख रखने के लिए सही दिशा - फोटो : adobe stock

मोर पंख रखने के लिए सही दिशा
मोर पंख रखने के लिए घर की पूर्व दिशा या उत्तर दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। इन दिशाओं में इसे रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है और परिवार के सदस्यों में सुख-शांति बनी रहती है। यह न सिर्फ मानसिक शांति देता है, बल्कि आर्थिक समृद्धि को भी बढ़ाता है।

Narali Purnima 2025 Date: कब है नारली पूर्णिमा? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और इतिहास
MP Samwad 2025: अमर उजाला संवाद में अमोघ लीला दास ने बताया आध्यात्मिक जीवन का महत्व, छात्रों को दी खास सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips peacock feather to attract money and success where to keep peacock feather as per vastu
पूजा स्थल और तिजोरी में रखें - फोटो : freepik
पूजा स्थल और तिजोरी में रखें
मोर पंख को आप अपने पूजा घर में भी स्थान दे सकते हैं। ऐसा करने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है और घर में आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है। 

Shivling Prasad: शिवलिंग पर चढ़े प्रसाद को क्यों नहीं खाना चाहिए? जानें शिव पुराण की मान्यता

Sawan 2025: सावन के इन तिथियों पर रुद्राभिषेक करने से मिलते हैं विशेष फल, बरसती है महादेव की कृपा

विज्ञापन
Vastu Tips peacock feather to attract money and success where to keep peacock feather as per vastu
पूजा स्थल और तिजोरी में रखें - फोटो : adobe stock
इसके अलावा यदि मोर पंख को तिजोरी में रखा जाए, तो यह धन वृद्धि में सहायक होता है। समय के साथ घर में पैसों की परेशानी कम होती जाती है।
 

025 Vrat Tyohar: इस बार जल्दी पड़ेंगे बड़े त्योहार, जानिए राखी-नवरात्रि और दशहरा, दिवाली की तिथियां

Temple Rules: मंदिर से लौटते समय न करें ये गलतियां, पुण्य की जगह मिल सकते हैं अशुभ फल

Kaal Bhairav: बाबा कालभैरव के दरबार में क्यों उतारी जाती है नजर? आखिर अमित शाह क्यों जाते हैं यहां?




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed