Kitchen Vastu Tips In Hindi: हिंदू संस्कृति में रसोई घर को बेहद पवित्र स्थान माना गया है, जहां देवी अन्नपूर्णा का वास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई से जुड़ी कुछ ऐसी बातें हैं, जिनका सही पालन न करने पर घर में नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलता है। रसोई घर में रखे जाने वाली वस्तुओं की दिशा और दशा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजों को उल्टा रखना घर के वातावरण में असंतुलन उत्पन्न कर सकता है। आइए जानते हैं कि रसोई में किन बातों का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है।
Kitchen Vastu Tips: रसोई में इन चीजों को नहीं रखना चाहिए उल्टा, घर में पड़ता है बुरा प्रभाव
सोई घर में रखे जाने वाली वस्तुओं की दिशा और दशा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि रसोई में किन बातों का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है।
वास्तु शास्त्र में कढ़ाई को राहु ग्रह का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि रसोई में कढ़ाई को उल्टा करके रखने से घर में अशांति, तनाव और आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए कढ़ाई को हमेशा सीधा और सही दिशा में रखें।
धारदार वस्तुएं उलटी न रखें
किचन में इस्तेमाल होने वाले चाकू, कांटे या किसी भी तरह की धारदार वस्तुओं को उलटा रख देना भी वास्तु दोष उत्पन्न कर सकता है। इससे घर के सदस्यों के बीच झगड़े, तनाव और अनबन की संभावना बढ़ जाती है। इन्हें साफ और व्यवस्थित तरीके से रखना चाहिए।
गैस स्टोव की दिशा का रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में खाना पकाने के लिए सबसे शुभ दिशा अग्निकोण यानी दक्षिण-पूर्व मानी गई है। इसलिए गैस चूल्हा या स्टोव इसी दिशा में होना चाहिए। यदि यह उत्तर या पश्चिम दिशा में रखा जाए, तो इससे परिवार के स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
Vastu Tips: व्यापार में वृद्धि के लिए करें ये वास्तु उपाय, मिलेगी मनचाही सफलता
Vastu Tips: इन सात चीजों को अपने पर्स में कभी ना रखें, घर में आ सकती हैं समस्याएं
- रसोई में बैठकर भोजन करने से बचें, क्योंकि यह मां लक्ष्मी को अप्रसन्न कर सकता है।
- बाथरूम का दरवाजा रसोई के ठीक सामने नहीं होना चाहिए, अन्यथा घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है जो लंबे समय में परेशानियां ला सकता है।
- रसोई का नल यदि टपक रहा हो, तो इसे तुरंत ठीक कराएं। लगातार टपकता पानी भी नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और धन की हानि का संकेत माना जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।