फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips For Home: यदि घर में लगा रहे हैं शिव जी की तस्वीर या मूर्ति, तो इन बातों का रखें ध्यान

Mon, 18 Jul 2022 05:56 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 18 Jul 2022 05:56 PM IST
विज्ञापन
Vastu Tips For Home How To Place Lord Shiva Photo Or Statue At Home In Hindi
यदि घर में लगा रहे हैं शिव जी की तस्वीर या मूर्ति, तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : istock

Lord Shiva Statue In home: जीवन में सुख समृद्धि और तरक्की में वास्तु शास्त्र के उपाय काफी सहायक माने जाते हैं। वास्तु में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपना कर आप एक सुखी जीवन व्यतीत कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में देवी-देवता की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कहा जाता है कि जिस घर में देवी-देवताओं की तस्वीर या मूर्ति लगी होती है, उस घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। हिंदू धर्म में शिव जी को सभी देवों में सबसे उच्च स्थान प्राप्त है, इसलिए वे देवाधिदेव महादेव कहलाते हैं। वे कालों के भी काल महाकाल हैं। शिव जी की कृपा से बड़ा से बड़ा संकट भी टल जाता है। इसलिए घर में भगवान शिव शंकर की तस्वीर या मूर्ति रखना लाभदायक माना जाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में शिव जी की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि घर में शिव जी की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए... 

Vastu Tips For Home How To Place Lord Shiva Photo Or Statue At Home In Hindi
यदि घर में लगा रहे हैं शिव जी की तस्वीर या मूर्ति, तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : istock

इस दिशा में लगाएं शिव जी की मूर्ति या तस्वीर 
भगवान शिव का निवास स्थान कैलाश पर्वत उत्तर दिशा में स्थित है। ऐसे में घर में शिव जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें तो इसे उत्तर दिशा में रखें। वास्तु शास्त्र की माने तो घर में कभी भी शिव जी की ऐसी प्रतिमा या मूर्ति स्थापित नहीं करनी चाहिए, जिसमें वह क्रोधित मुद्रा में हों, क्योंकि इसे विनाश का प्रतीक माना गया है।

Vastu Tips For Home How To Place Lord Shiva Photo Or Statue At Home In Hindi
यदि घर में लगा रहे हैं शिव जी की तस्वीर या मूर्ति, तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock

घर में लगाएं शिव परिवार की तस्वीर
घर में शिव परिवार की तस्वीर लगाना बेहद शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से घर में कलह नहीं होता है। साथ ही बच्चे भी आज्ञाकारी बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips For Home How To Place Lord Shiva Photo Or Statue At Home In Hindi
यदि घर में लगा रहे हैं शिव जी की तस्वीर या मूर्ति, तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock
इस जगह रखें शिव जी की मूर्ति या तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में भगवान शिव की मूर्ति या प्रतिमा ऐसी जगह पर स्थापित करनी चाहिए, जहां से हर कोई इनके दर्शन कर सके। 

विज्ञापन
Vastu Tips For Home How To Place Lord Shiva Photo Or Statue At Home In Hindi
यदि घर में लगा रहे हैं शिव जी की तस्वीर या मूर्ति, तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock

घर में लगाएं शिव जी की ऐसी तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में भगवान शिव की ऐसी मूर्ति या तस्वीर लगानी चाहिए, जिसमें वह खुश और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हों। कहा जाता है कि ऐसी तस्वीर लगाने से घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed