फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips : क्यों इतना महत्वपूर्ण होता है ईशान कोण, जानिए इस दिशा में क्या करें और न क्या करें ?

Sun, 17 Jul 2022 09:52 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 17 Jul 2022 09:52 AM IST
विज्ञापन
Vastu Tips for Ishan Kon Know Do’s and Don’t for Wealth and Health
vastu tips: भगवान शिव का एक नाम ईशान भी है और इनका स्थान उत्तर-पूर्व दिशा में होता है। इसलिए घर में भी इस दिशा को मंदिर या पूजा के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है। - फोटो : अमर उजाला

वास्तुशास्त्र में दिशाओं के अनुसार क्रिया-कलाप करने में हमेशा मनचाहे परिणाम प्राप्त होते हैं। आज बात करते हैं उत्तर-पूर्व दिशा की। उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा को वास्तु में ईशान कोण कहा गया है। यह दिशा-क्षेत्र किसी भी ईमारत का सबसे पवित्र स्थान होता है जिसमें ईश्वर का निवास स्थान होता है। ऐसा माना जाता है कि घर के ईशान कोण को हमेशा साफ़ सुथरा रखना चाहिए जिससे घर में सुख-शांति,आरोग्य और लक्ष्मी का वास हो। भगवान शिव का एक नाम ईशान भी है और इनका स्थान उत्तर-पूर्व दिशा में होता है। इसलिए घर में भी इस दिशा को मंदिर या पूजा के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है। वास्तु के अनुसार इस स्थान के लिए कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Vastu Tips for Ishan Kon Know Do’s and Don’t for Wealth and Health
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : vastu tips
ईशान में क्या न करें-
वास्तु के अनुसार भूलकर भी घर के ईशान कोण में कोई भी भारी चीज नहीं रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यदि आप इस स्थान पर भारी चीज रख देते हैं तो सकारात्मक ऊर्जा का संचार रुक जाता है जिससे आपको धन हानि हो सकती है। इसलिए इस स्थान पर भारी अलमारी, स्टोर रूम आदि बनाने से बचें।
घर की यह दिशा सबसे पवित्र मानी जाती है और यहां ईश्वर का वास माना जाता है। इसलिए कभी भी इस जगह पर जूते चप्पल या फिर कूड़ा कचरा इकठ्ठा न करें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में परेशानियां आने लगती हैं।

 
Vastu Tips for Ishan Kon Know Do’s and Don’t for Wealth and Health
vastu tips
ईशान में क्या न करें-
  • घर के ईशान कोण में भूलकर भी आपको शौचालय नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से शारीरिक और मानसिक समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।और आपकी जमापूंजी उपचार में खर्च होने लगती है।
  • घर के ईशान कोण में मुख्यरूप से नवविवाहित दंपत्ति का बेड रूम नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से आपसी रिश्तों में मन मुटाव होता है और व्यर्थ की समस्याएं बढ़ने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips for Ishan Kon Know Do’s and Don’t for Wealth and Health
वास्तु उपाय - फोटो : vastu tips
ईशान कोण में क्या करें-
  • अगर आप घर की खुशहाली चाहते हैं तो आपको घर के ईशान कोण में पूजा का स्थान बनाना चाहिए। इस स्थान पर की गयी पूजा हमेशा ईश्वर को स्वीकार्य होती है और इससे घर की सुख समृद्धि भी बनी रहती है।
  • घर में सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए इस दिशा क्षेत्र को साफ़ सुथरा रखना चाहिए जिससे घर में नकारात्मकता ऊर्जा नहीं रहे।  
  • यह स्थान हमेशा किसी जल के स्रोत जैसे कुआं, बोरिंग, मटका या फिर पीने के पानी के लिए सर्वोत्तम है। यदि आप नया घर बनवा रहे हैं तो घर के इसी कोने में बोरिंग की व्यवस्था करें,या भूमिगत पानी की टंकी बनवाएं।
विज्ञापन
Vastu Tips for Ishan Kon Know Do’s and Don’t for Wealth and Health
puja ghar
  • इस दिशा को ध्यान की दिशा माना जाता है इसलिए बच्चों के पढ़ने का कमरा हमेशा ईशान कोण में ही होना चाहिए।इस दिशा में पढ़ाई करने से ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।
  • इस दिशा में तुलसी एवं केले का पौधा लगाकर इनकी नियमित पूजा करने से आपको आर्थिक लाभ भी होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed