{"_id":"67c6a4a0f57b9f504e04506c","slug":"vastu-shastra-office-vastu-tips-in-hindi-vastu-tips-for-career-growth-2025-03-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Office Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर करें ये बदलाव, करियर में होगी दोगुनी तरक्की","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Office Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर करें ये बदलाव, करियर में होगी दोगुनी तरक्की
Wed, 05 Mar 2025 06:56 AM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 05 Mar 2025 06:56 AM IST
सार
छोटी-छोटी वास्तु संबंधी बातों का ध्यान रखकर आप अपने कार्यस्थल को अधिक शुभ और उन्नति दायक बना सकते हैं। आइए जानते हैं वास्तु के किन नियमों को अपनाकर आप अपने करियर में तरक्की प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
vastu
- फोटो : adobe stock
Vastu Tips for Career Growth: वास्तु शास्त्र में दिशाओं, ऊर्जा प्रवाह और संतुलन का विशेष महत्व बताया गया है। यदि आप अपने ऑफिस में वास्तु नियमों का पालन करते हैं, तो इससे न केवल सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, बल्कि करियर और व्यवसाय में भी तरक्की के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। छोटी-छोटी वास्तु संबंधी बातों का ध्यान रखकर आप अपने कार्यस्थल को अधिक शुभ और उन्नति दायक बना सकते हैं। आइए जानते हैं वास्तु के किन नियमों को अपनाकर आप अपने करियर में तरक्की प्राप्त कर सकते हैं।
Trending Videos
ऑफिस में बैठने की सही दिशा
- फोटो : adobe stock
ऑफिस में बैठने की सही दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस में उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि यह दिशा कुबेर की दिशा होती है, जो धन और समृद्धि का प्रतीक है। यदि उत्तर दिशा में बैठना संभव न हो, तो पश्चिम दिशा की ओर मुख करके बैठना भी लाभकारी हो सकता है, क्योंकि यह दिशा स्थिरता और सफलता का प्रतीक मानी जाती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस में उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि यह दिशा कुबेर की दिशा होती है, जो धन और समृद्धि का प्रतीक है। यदि उत्तर दिशा में बैठना संभव न हो, तो पश्चिम दिशा की ओर मुख करके बैठना भी लाभकारी हो सकता है, क्योंकि यह दिशा स्थिरता और सफलता का प्रतीक मानी जाती है।
Vastu Tips: घर की अलमारी को किस दिशा में रखना होता है शुभ, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र
डेस्क पर रखें यह शुभ वस्तुएं
- फोटो : adobe stock
डेस्क पर रखें यह शुभ वस्तुएं
- आपके कार्यस्थल का वातावरण आपकी उत्पादकता और मानसिक शांति पर प्रभाव डालता है। सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए अपने ऑफिस डेस्क पर कुछ विशेष वस्तुएं रखना लाभकारी होता है, जैसे मनी प्लांट, बांस (बैंबू प्लांट) या अन्य हरे पौधे। इससे न केवल सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क पर रखें यह शुभ वस्तुएं
- फोटो : freepik
- इसके अलावा आप प्राकृतिक दृश्यों की तस्वीरें भी अपनी डेस्क कर लगा सकते हैं, जैसे हरियाली से भरपूर प्राकृतिक दृश्य या बहते जल की तस्वीरें। इससे मन में शांति और स्थिरता बनी रहती है, जिससे करियर में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रिस्टल बॉल या पिरामिड को कार्यस्थल पर रखने से समृद्धि और उन्नति के अवसर बढ़ते हैं।
Vastu Tips: क्या आप भी दरवाजे पर पायदान रखने में करते हैं ये गलती? सुख-समृद्धि के लिए इन नियमों को रखें याद
विज्ञापन
Vastu Tips for office
- फोटो : freepik
इन चीजों को ऑफिस से दूर रखें
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
- कई लोग अपने ऑफिस डेस्क के नीचे कूड़ादान रखते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और सफलता में बाधा डालता है। इसे तुरंत हटा देना चाहिए।
- आपका कार्यस्थल जितना अधिक साफ-सुथरा और सुव्यवस्थित होगा, उतना ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। फैले हुए कागज, अनावश्यक सामान या टूटी-फूटी चीज़ों को अपने डेस्क से हटाना चाहिए।
- यदि आप अपने ऑफिस में पौधे रखते हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि वे सूख न जाएँ। मुरझाए हुए पौधे या फूल नकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं, इसलिए उन्हें समय-समय पर बदलते रहें।
Vastu Tips: घर पर शंख रखने से पहले जान लें इसके नियम, नकारात्मक प्रभावों से रहेंगे दूर
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
