फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Shastra: बिस्तर पर भोजन करना क्यों है अशुभ? आज ही करें बंद, होता है ये बड़ा नुकसान

Fri, 09 Aug 2024 06:59 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 09 Aug 2024 06:59 AM IST
सार

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिस्तर पर बैठकर भोजन करना अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि आखिर क्यों बिस्तर पर बैठना हमारे लिए हानिकारक हो सकता है और इससे बचने के क्या उपाय हैं।

विज्ञापन
vastu tips eating food on bed why should not eat while sitting on bed in hindi
Eating Food - फोटो : iStock

Vastu Tips for Eating Food: वास्तु शास्त्र प्राचीन भारतीय वास्तुकला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमारे आसपास के वातावरण, खासकर हमारे घरों को किस तरह से व्यवस्थित किया जाए, इस बारे में विस्तृत दिशा निर्देश प्रदान करता है। वास्तु वह विज्ञान है जो किसी भी स्थान के पंच तत्वों को नियंत्रित करने में मदद करता है। अक्सर ऐसा होता है कि लोग बिस्तर पर बैठकर भोजन करने लगते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिस्तर पर बैठकर भोजन करना अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती है। साथ ही मां लक्ष्मी भी नाराज होती है, ऐसे में हमेशा डायनिंग टेबल या जमीन पर सही दिशा में बैठकर भोजन करना चाहिए। खैर, बहुत से लोग वास्तु के इस जानकारी के अभाव में इस गलती को प्रतिदिन दोहराते हैं। ऐसे में आपको सही नियमों के बारे में जानना चाहिए। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि आखिर क्यों बिस्तर पर बैठना हमारे लिए हानिकारक हो सकता है और इससे बचने के क्या उपाय हैं।

vastu tips eating food on bed why should not eat while sitting on bed in hindi
Eating Food - फोटो : freepik

बिस्तर पर बैठने के नुकसान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिस्तर को विश्राम और निद्रा के लिए एक पवित्र स्थान माना जाता है। जब हम बिस्तर पर बैठते हैं तो हम इस पवित्र स्थान को अशुद्ध करते हैं और इसमें नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बिस्तर पर बैठकर भोजन करने से धन हानि होती है। यह हमारे आर्थिक जीवन को प्रभावित करता है और हमें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बिस्तर पर बैठकर खाना खाना हमारी सेहत के लिए भी हानिकारक हो सकता है। इससे पेट दर्द, और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वास्तु के अनुसार, बिस्तर पर बैठने से दांपत्य जीवन में कलह और तनाव बढ़ सकता है। बिस्तर पर बैठकर काम करने से मन अशांत रहता है और नींद खराब होती है। इससे मानसिक तनाव और चिंता बढ़ सकती है

vastu tips eating food on bed why should not eat while sitting on bed in hindi
Eating Food - फोटो : freepik

भोजन करने का सही तरीका
डानिंग टेबल भोजन करने के लिए सबसे सही होता है। इसके अलावा आप जमीन पर अच्छे से बैठकर भोजन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips eating food on bed why should not eat while sitting on bed in hindi
Eating Food - फोटो : freepik

इस दिशा में करें भोजन
वास्तु के अनुसार भोजन ग्रहण करते समय सही दिशा में बैठना बहुत जरूरी होता है। पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके भोजन शुभ माना जाता है। इसलिए व्यक्ति को हमेशा इस दिशा में मुख कर के ही भोजन ग्रहण करना चाहिए। माना जाता है कि अगर पूर्व दिशा की ओर सिर करके खाना खाया जाए, तो आपको रोग से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा कभी भी दक्षिण दिशा में मुंह करके भोजन नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
vastu tips eating food on bed why should not eat while sitting on bed in hindi
Eating Rules according to Vastu Shastra - फोटो : istock

इन नियमों का भी करें पालन
अगर आप नीचे बैठकर भोजन ग्रहण कर रहे हैं, तो सही आसन का चयन करें। इस दौरान बैठने वाले स्थान की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। खाना हमेशा साफ जगह पर ही खाना चाहिए। व्यक्ति को कभी भी भोजन करते समय जूते चप्पल नहीं पहने चाहिए। ऐसा करने से घर में धन की कमी होने लगती है। साथ ही कर्ज भी बढ़ सकता है। इसलिए घर में सही मुद्रा में बैठकर ही भोजन ग्रहण करें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिस्तर को एक पवित्र स्थान माना जाता है और इसे हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। बिस्तर पर बैठने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और यह हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित कर सकता है। इसलिए, हमें बिस्तर पर बैठने से बचना चाहिए और वास्तु के अनुसार अपने बिस्तर को व्यवस्थित करना चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed