Vastu Tips For Buying Furniture: सबसे पहले तो कोई भी नया फर्नीचर लाने से पहले अपने घर का वास्तु शास्त्र जरूर देख लें, क्योंकि अगर आप वास्तु नियमों का पालन नहीं करेंगे तो आपको इसके दुष्परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। कई बार हमारी गलतियों और लापरवाही की वजह से फर्नीचर वास्तु दोष का कारण बन जाता है।
ऐसा माना जाता है कि घर के हर कोने में कुछ ऊर्जा होती है- सकारात्मक या नकारात्मक। इसलिए, अगर फर्नीचर को सही दिशा में नहीं रखा जाता है, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित कर सकता है और निवासियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। फर्नीचर खरीदते समय उसकी खूबसूरती नहीं बल्कि शुभ लकड़ी, शुभ दिन और उसे अपने घर में रखने के लिए शुभ स्थान के बारे में सोचें। आइए जानते हैं कैसे और किस दिशा में रखा फर्नीचर लोगों को वाह-वाह करने पर मजबूर तो करेगा ही, साथ ही सुख-समृद्धि और खुशहाली लाने का कारण भी बनेगा।
2 of 8
Vastu Tips For Furniture
- फोटो : freepik
भूलकर भी शनिवार, मंगलवार या अमावस्या के दिन फर्नीचर न खरीदें। इन दिनों फर्नीचर खरीदने से घर की सुख-शांति पर काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
3 of 8
Vastu Tips For Furniture
- फोटो : freepik
फर्नीचर का चयन करते समय शुभ लकड़ी का ही चयन करें। हमेशा चंदन, सागवान, साल, नीम, शीशम, अशोक की लकड़ी से बनी लकड़ी खरीदकर घर ले जाएं।
4 of 8
Vastu Tips For Furniture
- फोटो : freepik
कभी भी सेकेंड हैंड फर्नीचर न खरीदें और न ही पुरानी लकड़ी का फर्नीचर बनवाएं।
5 of 8
Vastu Tips For Furniture
- फोटो : freepik
फर्नीचर बनवाने के लिए लकड़ी हमेशा शुभ मुहूर्त देखकर ही खरीदनी चाहिए।