Vastu Tips: लंबे समय से चल रही है धन की समस्या? समाधान के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय
वास्तु शास्त्र धन-संपत्ति से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी सुझाता है। अगर सही दिशा और ऊर्जा संतुलन का ध्यान रखा जाए, तो व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
वास्तु शास्त्र में भी इसे अत्यधिक महत्वपूर्ण माना गया है। प्रत्येक संध्या के समय मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। विशेष रूप से दीपक को इस प्रकार रखना चाहिए कि जब कोई व्यक्ति घर से बाहर निकले तो दीपक उसके दाहिने हाथ की ओर हो। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक स्थिरता प्राप्त होती है।
वास्तु के अनुसार, घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) को सबसे पवित्र माना जाता है। इस स्थान पर देवी-देवताओं का वास होता है। इस दिशा को स्वच्छ और हल्का बनाए रखना अत्यंत आवश्यक होता है।
सावधानियां और अन्य वास्तु सुझाव
- ईशान कोण में भारी सामान न रखें। यह दिशा देव स्थान मानी जाती है, इसलिए यहां गंदगी या भारी वस्तुएं रखने से आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।
- तिजोरी की दिशा सही हो। घर में धन रखने के लिए तिजोरी या अलमारी को हमेशा दक्षिण दिशा में रखना चाहिए और इसका दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुलना चाहिए।
- मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का चिह्न बनाएं। यह सुख-समृद्धि को आकर्षित करता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।
Vastu Tips: घर की अलमारी को किस दिशा में रखना होता है शुभ, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।