फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2025: होली से पहले जरूर घर ले आएं ये चार चीजें, नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

Sun, 02 Mar 2025 12:31 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 02 Mar 2025 12:31 PM IST
सार

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि होली से पहले कुछ विशेष चीजों को घर लाया जाए, तो पूरे वर्ष सुख-समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता।

विज्ञापन
Holi 2025 bring these 4 things home before holi to remove negative energy vastu tips in hindi
vastu - फोटो : Amar Ujala
Holi 2025 Vastu Tips: हिंदू पंचांग के अनुसार होली का पर्व फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष होली 14 मार्च, शुक्रवार को खेली जाएगी, जबकि होलिका दहन एक दिन पूर्व यानी 13 मार्च, गुरुवार को संपन्न होगा। रंगों से सजी इस उत्सव की धार्मिक मान्यता तो है ही, साथ ही वास्तु शास्त्र में भी इसे बेहद शुभ माना गया है।


वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि होली से पहले कुछ विशेष चीजों को घर लाया जाए, तो पूरे वर्ष सुख-समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता। होलाष्टक से लेकर होली तक इन वस्तुओं को घर लाना शुभ होता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
 

Vastu Tips for Gift: गिफ्ट में इन चीजों का मिलना माना जाता है बहुत ही शुभ, होने लगती है तरक्की

Vastu Tips: लंबे समय से चल रही है धन की समस्या? समाधान के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय

Holi 2025 bring these 4 things home before holi to remove negative energy vastu tips in hindi
बांस का पौधा - फोटो : adobe stock
होली से पहले इन चीजों को घर लाना माना जाता है शुभ
1. बांस का पौधा

बांस को वास्तु शास्त्र में शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जहां बांस का पौधा होता है, वहां नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती और घर में शांति व समृद्धि बनी रहती है।
 

Locker Vastu Tips: इस दिशा में रखेंगे तिजोरी तो खूब आएगा पैसा, जानिए वास्तु के नियम

Holi 2025 bring these 4 things home before holi to remove negative energy vastu tips in hindi
तोरण - फोटो : adobe stock
2. तोरण
घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। इसे शुभ अवसरों और त्योहारों पर लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-वैभव का संचार होता है।
 

Vastu Tips: घर की अलमारी को किस दिशा में रखना होता है शुभ, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2025 bring these 4 things home before holi to remove negative energy vastu tips in hindi
चांदी का सिक्का - फोटो : adobe stock
3. चांदी का सिक्का
होली के दिन चांदी का सिक्का घर लाना शुभ माना जाता है। इसे पूजा के बाद लाल या पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।
 

Vastu Tips: क्या आप भी दरवाजे पर पायदान रखने में करते हैं ये गलती? सुख-समृद्धि के लिए इन नियमों को रखें याद

विज्ञापन
Holi 2025 bring these 4 things home before holi to remove negative energy vastu tips in hindi
कछुआ - फोटो : adobe stock
4. कछुआ
धातु से बना कछुआ घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कछुआ भगवान विष्णु का स्वरूप है, और इसे घर में रखने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यदि कछुए की पीठ पर श्री यंत्र या कुबेर यंत्र अंकित हो, तो यह और भी अधिक लाभकारी होता है।
 

Vastu Tips: इस दिशा में बैठकर गलती से भी न करें भोजन, हो सकती है हानि

Vastu Tips: घर पर शंख रखने से पहले जान लें इसके नियम, नकारात्मक प्रभावों से रहेंगे दूर

Vastu Tips: भूलकर भी इस दिशा में बैठ कऱ न करें भोजन, मिलते हैं नकारात्मक परिणाम


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed