फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: घर पर जूते-चप्पल रखने के लिए क्या हैं वास्तु के नियम, इस तरह कभी न रखें जूते

Sat, 07 Jan 2023 11:28 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 07 Jan 2023 11:28 AM IST
विज्ञापन
vastu position for shoe rack know direction to keep shoes rack in the house
वास्तु के अनुसार अगर घर पर रखी चीजें सही दिशा में होती है तो हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता रहता है। - फोटो : iStock

Vastu Position For Shoe rack: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व होता है। घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे इसके लिए वास्तु के नियमों का पालन जरूर होना चाहिए। जिन घरों में वास्तु के नियमों का पालन नहीं किया जाता है वहां पर हमेशा मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानियां और नकारात्मकता बनी रहती है। वास्तु के अनुसार अगर घर पर रखी चीजें सही दिशा में होती है तो हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता रहता है। वास्तु शास्त्र में घर में हर एक सामान को रखने की सही दिशा के बारे में विस्तार से बताया गया है। वास्तु में जूते-चप्पलों को रखने के लिए कुछ नियम होते हैं जिसका पालने करने पर घर में हमेशा सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर जूते-चप्पलों कहां और किस तरह से रखना सही माना गया है। 



वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023


 
vastu position for shoe rack know direction to keep shoes rack in the house
Shoes Slipper - फोटो : iStock
वास्तु में जूते-चप्पल रखने की दिशा
वास्तु शास्त्र में हर एक चीज के रखने की दिशा के बारे में विस्तार से बताया गया है। घर पर जूते-चप्पल के लिए शू-रैक बना होता है या फिर किसी स्थान का चुनाव करके वहां पर हमेशा जूते-चप्पलों को रखा जाता है। वास्तु शास्त्र के अुनसार घर पर जूते-चप्पल रखने के लिए दक्षिण या पश्चिम दिशा का चुनाव करें। इस दिशा में जूते-चप्पल रखना शुभ और वास्तु सम्मत माना जाता है। 
 
vastu position for shoe rack know direction to keep shoes rack in the house
Shoes Slipper - फोटो : iStock

इस दिशा में नहीं रखना चाहिए जूते-चप्पल
वास्तु के अनुसार जिन घरों में जूते-चप्पल इधर-उधर फैले रहते हैं वहां पर घर के सदस्यों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े और मनमुटाव होते हैं। वास्तु के अनुसार अगर घर पर जूते-चप्पल कहीं पर भी उतार देने की आदत होती है या फिर बिखरे हुए होते हैं तो व्यक्ति के जीवन में शनि का दुष्प्रभाव बढ़ता है। वास्तु शास्त्र में पूर्व और उत्तर दिशा को बहुत ही शुभ दिशा माना जाता है। इस दिशा में भगवान का वास होता है। ऐसे में भूलकर भी घर की इस दिशा में जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में जूते-चप्पल रखने पर व्यक्ति के जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। वास्तु के अनुसार पूर्व और उत्तर दिशा से सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इस कारण से दिशा में जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu position for shoe rack know direction to keep shoes rack in the house
Shoes Slipper - फोटो : iStock
यहां पर न रखें जूते-चप्पल
कई लोग अक्सर अपने बेडरूम में शू रैक बनाकर रख लेते हैं। वास्तु के अनुसार बेडरूम में शू रैक रखना शुभ नहीं माना जाता है। बेडरूम में जूते-चप्पल रखने से वैवाहिक जीवन में बुरा प्रभाव पड़ता है। घर के इस कमरे में जूते-चप्पल रखने से पति-पत्नी के बीच में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते है जिसकी वजह से रिश्तों में तनाव और खटास आ जाती है।
विज्ञापन
vastu position for shoe rack know direction to keep shoes rack in the house
Shoes Slipper - फोटो : iStock
मुख्य द्वार पर न रखें जूते-चप्पल
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार सबसे खास जगह और महत्वपू्र्ण हिस्सा होता है। क्योंकि इस दिशा से ही सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। घर का मुख्य द्वार घर की शोभा होती है। लेकिन अक्सर देखने में मिलता है कि लोगों के घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पलों का ढेर लगा होता है। वास्तु में मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल रखना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु के अनुसार किसी घर में मां लक्ष्मी का आगमन मुख्य द्वार से होता है। इसलिए हमेशा मुख्य द्वार पर साफ-सफाई और सुंदरता बनाकर रखनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed