फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि से पहले घर से बाहर निकाल दें ये 5 चीजें, वरना नाराज हो जाएंगी मां जगदंबे

Fri, 13 Oct 2023 10:59 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 13 Oct 2023 10:59 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 remove these unaspicious things from house before navratri
नवरात्रि से पहले घर से बाहर निकाल दें ये 5 चीजें, वरना नाराज हो जाएंगी मां जगदंबे - फोटो : iStock

Shardiya Navratri 2023: यूं तो मां अंबे हर पल अपने भक्तों का ख्याल रखती हैं, लेकिन नवरात्रि के दिनों में माता रानी की पूजा विशेष फलदायी होती है। इस दौरान पूजा का लाभ भी जल्दी मिलता है। इसका कारण यह है कि मां दुर्गा नवरात्रि के दौरान पृथ्वी पर निवास करती हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाओं को सुनती हैं। कहा जाता है कि नवरात्रि के पावन दिनों में जहां-जहां माता रानी की मूर्ति या तस्वीर सजाकर पूजा होती है उन सभी जगह मां अंबे निवास करती हैं और अपने भक्तों की पूजा प्रत्यक्ष स्वीकार करती हैं। इसलिए मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए नवरात्रि को बहुत ही पावन माना जाता है। नवरात्रि से पहले ही लोग घरों में तैयारियां भी शुरू कर देते हैं। जल्द ही शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में यदि आप मां अंबे की कृपा पाना चाहते हैं तो शारदीय नवरात्रि के शुरू होने से पहले अपने घर से कुछ चीजों को निकाल फेंके, क्योंकि ये चीजें घर में नकारात्मकता लाती हैं। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में-

Shardiya Navratri 2023: गृह प्रवेश के लिए शुभ मानी जाती है शारदीय नवरात्रि, बस जान लें कुछ जरूरी नियम

Shardiya Navratri 2023 remove these unaspicious things from house before navratri
नवरात्रि से पहले घर से बाहर निकाल दें ये 5 चीजें, वरना नाराज हो जाएंगी मां जगदंबे - फोटो : iStock
खंडित मूर्तियां

घर में किसी भी भगवान की खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इसे शुभ नहीं माना जाता है। अगर आपके घर में खंडित मूर्तियां हैं, तो शारदीय नवरात्र के शुरू होने से पहले घर से इसको निकाल कर किसी पवित्र नदी में डाल देना चाहिए।

Shardiya Navratri 2023 remove these unaspicious things from house before navratri
नवरात्रि से पहले घर से बाहर निकाल दें ये 5 चीजें, वरना नाराज हो जाएंगी मां जगदंबे - फोटो : iStock
पुराने जूते-चप्पल
अगर आपके घर में पुराने जूते चप्पल पड़े हैं, जिनका इस्तेमाल आप नहीं करते हैं उन्हें नवरात्र शुरू होने से पहले घर से निकाल दें। वास्तु जानकारों के अनुसार  घर में पुराने जूते, चप्पल रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 remove these unaspicious things from house before navratri
नवरात्रि से पहले घर से बाहर निकाल दें ये 5 चीजें, वरना नाराज हो जाएंगी मां जगदंबे - फोटो : iStock
बंद घड़ी

घर में बंद घड़ी रखने से परिवार के लोगों की तरक्की रुक जाती है और घर में नकारात्मकता बढ़ जाती है। इसलिए घर में बंद पड़ी घड़ी और अन्य फालतू सामान को नवरात्रि शुरू होने से पहले हटा दें।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 remove these unaspicious things from house before navratri
नवरात्रि से पहले घर से बाहर निकाल दें ये 5 चीजें, वरना नाराज हो जाएंगी मां जगदंबे - फोटो : istock
टूटा हुआ कांच

टूटा हुआ कांच या फिर इससे बनी चीजें रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है, जिसके कारण आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है। इसलिए नवरात्रि शुरू होने से पहले घर से कांच की टूटी हुई चीजें निकाल दें।  

Shardiya Navratri 2023: क्या कहते हैं मां दुर्गा के नौ स्वरूप? जानिए सभी देवियों के अलग-अलग रहस्य

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed