Pitru Paksha 2023: अक्सर घरों में पितरों यानी कि मृत पूर्वजों की तस्वीरें जरूर रखी होती हैं। पूर्वजों के इस दुनिया से चले जाने के बाद भी उनकी यादें हमेशा दिल में रह जाती हैं। यही वजह है कि उनके प्रति अपना स्नेह व्यक्त करने के लिए लोग अपने घरों में पूर्वजों की तस्वीर जरूर लगाते हैं। ऐसा माना जाता है कि पूर्वजों की तस्वीर लगाने से घर के लोगों पर पूर्वजों का पूरा आशीर्वाद भी बना रहता है। साथ ही पूर्वजों की तस्वीरें घर की सुख समृद्धि का कारण बनती हैं। घर में पूर्वजों की तस्वीर रखना सही रहता है, लेकिन उनकी तस्वीरों को रखते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कि घर में पूर्वजों की तस्वीर लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-
Pitru Paksha 2023: घर में इन जगहों पर न लगाएं पितरों की तस्वीर, बढ़ जाएंगी मुश्किलें
कुछ लोग अपने पूर्वजों की तस्वीर घर के मंदिर में लगा कर उनकी पूजा करते हैं। शास्त्रों के अनुसार भले ही पूर्वजों का स्थान उच्च और आदरणीय माना गया है, लेकिन पितर और देवताओं का स्थान अलग-अलग होता है। ऐसे में पूजास्थल पर पितरों की तस्वीर लगाने से आपको परेशानियां हो सकती हैं और इससे देवता भी नाराज होते हैं।
कभी भी पूर्वजों की तस्वीर को घर में लटका कर नहीं रखना चाहिए। पूर्वजों की तस्वीर को किसी लकड़ी स्टैंड पर रखना चाहिए। इसके अलावा कुछ लोग ऐसी जगहों पर पूर्वजों की तस्वीरें लगा देते हैं, जहां पर सबकी नजर उस पर पड़ती है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। आते-जाते मृत लोगों की तस्वीरों पर नजर पड़ने से मन में निराशा उत्पन्न होती है।
पितरों की तस्वीर शयनकक्ष, घर के बिल्कुल मध्य स्थान या फिर रसोई घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे पितर नाराज होते हैं, जिसका बुरा प्रभाव घर की सुख-शांति पर पड़ता है और घर में कलह की स्थिति उत्पन्न होती है।
पितरों की तस्वीर को कभी भी जीवित लोगों की तस्वीरों के साथ नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से जीवित लोगों की आयु कम होने लगती है। साथ ही उस व्यक्ति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।