Sawan Month 2025: हिंदू धर्म में श्रावण मास को अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना गया है। भगवान शिव को समर्पित यह महीना भक्ति, तपस्या और श्रद्धा का प्रतीक होता है। लेकिन अगर घर में वास्तु दोष हो, तो व्यक्ति को न तो पूजा-पाठ का संपूर्ण फल मिलता है और न ही व्रत-उपवास का कोई प्रभाव दिखाई देता है। ऐसे में सावन शुरू होने से पहले कुछ जरूरी बदलाव और साफ-सफाई करके घर को सकारात्मक ऊर्जा से भरना बेहद आवश्यक हो जाता है।
Sawan 2025: सावन का माह शुरू होने से पहले घर से हटा दें ये चीजें, बुरे प्रभावों से रहेंगे दूर
हिंदू धर्म में श्रावण मास को अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना गया है। सावन शुरू होने से पहले कुछ जरूरी बदलाव और साफ-सफाई करके घर को सकारात्मक ऊर्जा से भरना बेहद आवश्यक हो जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन से पहले करें ये जरूरी काम
पूरे घर की सफाई करें
सावन शुरू होने से पहले अपने घर की पूरी साफ-सफाई करें। विशेष रूप से पूजा स्थल की सफाई का ध्यान रखें। मंदिर में जमी धूल को साफ करें और वहां गंगाजल का छिड़काव करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।
इन वस्तुओं को घर से हटाएं
यदि घर में शराब, सिगरेट या अन्य नशीले पदार्थ रखे गए हैं, तो उन्हें तुरंत बाहर कर दें। साथ ही लहसुन, प्याज जैसे तामसिक भोजन की चीजों को भी घर से हटा देना चाहिए। ये वस्तुएं न केवल वातावरण को दूषित करती हैं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक विकास में भी बाधा बनती हैं।
Sawan 2025: कब से शुरू होगा सावन का महीना, शिव साधना के लिए उत्तम माह में करें कामनानुसार अभिषेक
खंडित मूर्तियों को हटाएं
अगर आपके घर में किसी देवी-देवता की मूर्ति टूटी हुई है, तो सावन शुरू होने से पहले उसका विधिवत निस्तारण कर दें। इन्हें पास की नदी में प्रवाहित करें, या फिर किसी मंदिर में या पीपल के वृक्ष के नीचे स्थान दें। खंडित मूर्तियों को घर में रखना अशुभ माना गया है।
सावन का महीना केवल व्रत-उपवास का नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और आस्था का महीना है। यदि आप इस पावन समय में भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो इन छोटे-छोटे वास्तु उपायों को जरूर अपनाएं। यह न केवल आपके पूजा-पाठ को प्रभावी बनाएंगे बल्कि आपके जीवन में सकारात्मकता, सुख-शांति और समृद्धि भी लाएंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।