फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2025: सावन में हर दिन दीपक जलाने से मिलेंगे अद्भुत लाभ, जानें शुभ दिशा और वास्तु उपाय

Wed, 09 Jul 2025 11:37 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 09 Jul 2025 11:37 AM IST
सार

घर में रोजाना दीपक जलाने से वास्तु दोष समाप्त होते हैं और धन, समृद्धि व शांति का वास होता है। साथ ही यह देवी-देवताओं की कृपा पाने का भी सरल माध्यम है।

विज्ञापन
Sawan 2025 light deepak every day in this direction of house in sawan
सावन में दीपक जलाने का महत्व - फोटो : adobe stock
Vastu Tips For Sawan 2025: इस साल सावन का पावन महीना 11 जुलाई, शुक्रवार से शुरू होकर 9 अगस्त, शनिवार तक चलेगा। इस बार सावन में चार पवित्र सोमवार पड़ रहे हैं, जिनमें पहला सोमवार 14 जुलाई को है। धर्मशास्त्रों में सावन के हर दिन को बेहद शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि यदि इस महीने में श्रद्धा और भक्ति से भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की जाए, तो उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।


सावन में दीपक जलाने का महत्व
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र दोनों ही सावन के दिनों में दीपक जलाने को अत्यंत फलदायी मानते हैं। कहा जाता है कि घर में रोजाना दीपक जलाने से वास्तु दोष समाप्त होते हैं और धन, समृद्धि व शांति का वास होता है। साथ ही यह देवी-देवताओं की कृपा पाने का भी सरल माध्यम है। दीपक जलाने से भगवान शिव और माता पार्वती के साथ पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
 

12 Jyotirlinga: सावन में 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने से मिलता है पुण्य, जानें महत्व और इनसे जुड़ी कथाएं

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज जी ने बताई भगवान शिव को प्रसन्न करने की विधि, पूरी होगी हर मनोकामना


 
Sawan 2025 light deepak every day in this direction of house in sawan
पांच मुखी दीपक जलाएं - फोटो : adobe

पांच मुखी दीपक जलाएं
ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो सावन के महीने में रोजाना संध्या काल में भगवान शिव के समक्ष पांच मुख वाला दीपक जलाना अत्यंत शुभ होता है। यदि प्रतिदिन यह संभव न हो, तो कम से कम चारों सोमवारों की शाम को यह उपाय अवश्य करें। इससे न सिर्फ आर्थिक समस्याएं दूर होंगी, बल्कि करियर और व्यवसाय में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।

Sawan 2025 light deepak every day in this direction of house in sawan
ईशान कोण में दीपक जलाएं - फोटो : adobe stock

ईशान कोण में दीपक जलाएं
वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) को दिव्य शक्तियों का स्थान माना गया है। सावन में इस दिशा में रोजाना दीपक जलाने से भगवान शिव सहित सभी देवी-देवताओं की कृपा मिलती है और पितृदोष भी शांत होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2025 light deepak every day in this direction of house in sawan
मुख्य द्वार पर चौमुखी दीपक - फोटो : freepik

मुख्य द्वार पर चौमुखी दीपक
सावन में घर के मुख्य द्वार पर सुबह और शाम मिट्टी का चौमुखी दीपक जलाना अत्यंत लाभकारी होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर का वातावरण सकारात्मक रहता है। साथ ही यह माता लक्ष्मी के आगमन का भी संकेत माना जाता है। अगर रोजाना नहीं कर पा रहे हैं, तो कम से कम चार सोमवार को यह उपाय जरूर करें।

विज्ञापन
Sawan 2025 light deepak every day in this direction of house in sawan
रसोई में दीपक जलाएं - फोटो : adobe stock

रसोई में दीपक जलाएं
सावन मास में रोज रसोई घर में घी का दीपक जलाना भी शुभ होता है। रसोई को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना गया है। यहां दीपक जलाने से घर में अन्न-धन की कभी कमी नहीं होती और सभी सदस्यों के जीवन में तरक्की आती है। यदि रसोई में कोई वास्तु दोष है, तो वह भी इस उपाय से दूर हो सकता है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed