फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips For New Year: नया साल शुरू होने से पहले घर लाएं ये 6 चीजें, धन-धान्य की नहीं होगी कमी!

Tue, 06 Dec 2022 09:44 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 06 Dec 2022 09:44 AM IST
विज्ञापन
New Year 2023 Bring These Things At Home according to Vastu Tips in Hindi
नया साल शुरू होने से पहले घर लाएं ये 6 चीजें - फोटो : pexel

New Year Vastu Tips: साल 2022  को अलविदा कहने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में अब सभी के पास बस यही उम्मीद है कि 2023  में जीवन में सब कुछ शुभ हो। ऐसे में जहां नए साल 2023 के आगमन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, वहीं लोगों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हो रहा है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि 2023 में सब कुछ बेहतर हो तो कुछ वास्तु टिप्स अपनाने होंगे। वास्तु शास्त्र के अनुसार आने वाले नए साल की शुरुआत से पहले घर में कुछ ऐसी चीजें ले आएं जो बेहद शुभ मानी जाती हैं और जिससे घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और नकारात्मकता की जगह सकारात्मकता आती है। वास्तुशास्त्र में ऐसी कई शुभ चीजों का जिक्र है, जिन्हें घर में लाने से दरिद्रता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इन चीजों को घर में रखने का मतलब होता है कि घर में किसी भी रूप से धन की कमी नहीं हो सकती है।आइए जानते हैं कौन सी हैं ये चीजें। 



Vastu Tips For Home: घर में बरकत चाहते हैं तो सूर्यास्त के बाद न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

New Year 2023 Bring These Things At Home according to Vastu Tips in Hindi
नया साल शुरू होने से पहले घर लाएं ये 6 चीजें

मोर पंख
भगवान श्रीकृष्ण का पंख अत्यंत प्रिय है ऐसे में अगर घर में मोर पंख रखा जाए तो वहां मां लक्ष्मी का सदैव वास रहता है। अगर आप अपने नए साल में अपने जीवन में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो घर में मोर पंख रखें।

New Year 2023 Bring These Things At Home according to Vastu Tips in Hindi
नया साल शुरू होने से पहले घर लाएं ये 6 चीजें - फोटो : Istock

तुलसी का पौधा
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को सबसे पवित्र माना गया है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का हरा पौधा होता है, वहां कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है और घर धन-धान्य से भरा रहता है। ऐसे में अगर आपके घर में तुलसी नहीं है या वह सूख गई है तो इस साल घर में तुलसी का पौधा लेकर आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2023 Bring These Things At Home according to Vastu Tips in Hindi
नया साल शुरू होने से पहले घर लाएं ये 6 चीजें - फोटो : social media

चांदी का हाथी
नए साल की शुरुआत से पहले आप घर में चांदी का हाथी लेकर आए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चांदी के हाथी का चमत्कारी प्रभाव होता है। इसे रखने से राहु और केतु का बुरा प्रभाव समाप्त होता है और व्यापार और नौकरी में तरक्की होती है।

विज्ञापन
New Year 2023 Bring These Things At Home according to Vastu Tips in Hindi
नया साल शुरू होने से पहले घर लाएं ये 6 चीजें

धातु कछुआ
नए साल से पहले अपने घर में धातु का कछुआ जरूर लाएं। अक्सर लोग मिट्टी या लकड़ी का एक छोटा कछुआ लाकर घर में कहीं भी रख देते हैं जो अच्छा नहीं होता है। घर में चांदी, पीतल या कांसे की धातु से बना कछुआ रखना शुभ होता है। इसे उत्तर दिशा में रखने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और मां लक्ष्मी की कृपा होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed