फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips For Home: घर में बरकत चाहते हैं तो सूर्यास्त के बाद न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

Fri, 02 Dec 2022 03:25 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 02 Dec 2022 03:25 PM IST
विज्ञापन
Vastu Tips Things You Should Never Do After Sunset Otherwise Maa Laxmi Can Get Angry
घर में बरकत चाहते हैं तो सूर्यास्त के बाद न करें ये काम

Vastu tips for Evening: वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद कई ऐसे कार्य हैं जिनसे बचना चाहिए। सूर्योदय और सूर्यास्त को गोधूलि बेला भी कहा जाता है। इसलिए शास्त्रों में इस समय को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। शास्त्रों में बताया गया है कि सूर्यास्त के बाद कुछ कार्य करना अशुभ माना जाता है। आपने हमेशा अपने पूर्वजों से सुना होगा कि शाम को न सोना चाहिए और न ही झाड़ू लगाना चाहिए। इसका कारण यह है कि देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र की मान्यता है कि माता सरस्वती, देवी लक्ष्मी और देवी दुर्गा का आगमन शाम के समय होता है। ऐसे में कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आइए जानते हैं सूर्यास्त के समय किन कार्यों को नहीं करना चाहिए। 



पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023

Vastu Tips Things You Should Never Do After Sunset Otherwise Maa Laxmi Can Get Angry
घर में बरकत चाहते हैं तो सूर्यास्त के बाद न करें ये काम - फोटो : iStock
  • जो लोग शाम के समय सोते हैं उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से उस व्यक्ति की उम्र कम हो जाती है और वह कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाता है। सूर्यास्त और शाम के समय घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। साथ ही शाम के समय घर के दरवाजे खुले रखें।
Vastu Tips Things You Should Never Do After Sunset Otherwise Maa Laxmi Can Get Angry
घर में बरकत चाहते हैं तो सूर्यास्त के बाद न करें ये काम - फोटो : pixabay
  • शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद  घर में झाडू नहीं लगानी चाहिए। कहा जाता है कि इस दौरान मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। इस समय यदि आप झाडू लगाते हैं तो वह घर से चली जाती है और उस घर में धन का अभाव रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips Things You Should Never Do After Sunset Otherwise Maa Laxmi Can Get Angry
घर में बरकत चाहते हैं तो सूर्यास्त के बाद न करें ये काम - फोटो : संवाद
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम के समय अपने घर की दहलीज पर नहीं बैठना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश नहीं होगा।
विज्ञापन
Vastu Tips Things You Should Never Do After Sunset Otherwise Maa Laxmi Can Get Angry
घर में बरकत चाहते हैं तो सूर्यास्त के बाद न करें ये काम - फोटो : istock
  •  आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सूर्यास्त के बाद किसी से पैसों का लेन-देन न करें, ऐसा करने से आपको आर्थिक परेशानी होगी। इसके साथ ही शाम के समय तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए, ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed