फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips For Home: शाम के समय भूलकर भी न करें ये काम, रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी और घर में आती है दरिद्रता

Fri, 02 Dec 2022 04:11 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 02 Dec 2022 04:11 PM IST
विज्ञापन
Vastu Tips For Home Things You Should Never Do After Sunset Otherwise Maa Laxmi Can Get Angry
शाम के समय भूल कर भी न करें ये काम - फोटो : iStock

Vastu Tips: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। कहा जाता है कि जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, उनके जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। ऐसे में हर कोई मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए प्रयास करता रहता है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया है, जिन्हें करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं कुछ ऐसे कार्य भी हैं, जिन्हे करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। साथ ही वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे कार्यों का जिक्र मिलता है जिन्हें शाम के समय नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन से वो काम हैं, जिन्हें शाम के समय नहीं करना चाहिए... 

Vastu Tips For Home Things You Should Never Do After Sunset Otherwise Maa Laxmi Can Get Angry
शाम के समय भूल कर भी न करें ये काम - फोटो : iStock

तुलसी को न चढ़ाएं जल
तुसली को जल चढ़ाना शुभ माना जाता है। लेकिन  शाम के समय तुलसी में जल चढ़ाना और उसकी पत्तियां तोड़ना सही नहीं माना जाता है। क्योंकि ऐसा करने से घर से देवी लक्ष्मी हमेशा के लिए चली जाती हैं। जातक लाख प्रयासों के बावजूद भी धन अर्जित नहीं कर पाते हैं।

Vastu Tips For Home Things You Should Never Do After Sunset Otherwise Maa Laxmi Can Get Angry
शाम के समय भूल कर भी न करें ये काम - फोटो : iStock

शाम को सोने से बचें 
शाम के समय कभी भी सोना नहीं चाहिए, जिस घर में लोग शाम के समय सोते हैं वहां देवी लक्ष्मी कभी भी निवास नहीं करती हैं। इसलिए भूलकर भी शाम के समय घर में नहीं सोना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips For Home Things You Should Never Do After Sunset Otherwise Maa Laxmi Can Get Angry
शाम के समय भूल कर भी न करें ये काम - फोटो : iStock

शाम को न लगाएं झाड़ू
झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, जिस घर में साफ-सफाई होती है मां लक्ष्मी का वास भी सदा उसी घर में होता है। लेकिन शाम के समय झाड़ू नहीं लगाना चाहिए और न ही घर का कूड़ा कचरा बाहर फेंकना चाहिए। ऐसा करने से घर की लक्ष्मी चली जाती है। 

विज्ञापन
Vastu Tips For Home Things You Should Never Do After Sunset Otherwise Maa Laxmi Can Get Angry
शाम के समय भूल कर भी न करें ये काम - फोटो : iStock

इन चीजों का दान न करें 
सूरज ढलने के बाद खट्टी चीजें, दूध, नमक और हल्दी आदि का दान करने से मां लक्ष्मी रूठ सकती हैं और आपको आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में शाम के समय इन चीजों का दान करने से बचें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed