फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: नए साल पर इस तरह लगाएं तुलसी का पौधा, शुरुआत से ही बनी रहेगी बरकत

Fri, 20 Dec 2024 07:52 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 20 Dec 2024 07:52 AM IST
सार

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा लगाना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और मां लक्ष्मी की कृपा से धन और सुख-शांति की प्राप्ति भी होती है।

विज्ञापन
New Year 2025 vastu tips for tulsi plant in right direction to get blessings in new year
वास्तु नियम - फोटो : Amar Ujala

New Year 2025 Vastu Tips: जल्द ही साल 2025 की शुरुआत होने जा रही है। हर व्यक्ति चाहता है कि नया साल उसके लिए खुशहाली और तरक्की लेकर आए। बीते साल की गलतियों से सीखते हुए लोग अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में वास्तु शास्त्र के कुछ उपाय अपनाकर भी हम आने वाले साल को समृद्ध बना सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा लगाना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और मां लक्ष्मी की कृपा से धन और सुख-शांति की प्राप्ति भी होती है। इसलिए नए साल 2025 की शुरुआत तुलसी के पौधे के साथ की जाए तो आपका साल कमाल का बीत सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा किस तरह लगाना चाहिए।

New Year 2025 vastu tips for tulsi plant in right direction to get blessings in new year
तुलसी - फोटो : Adobe stock
तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाएं?
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए दिशा का विशेष महत्व होता है। अगर तुलसी का पौधा घर की उत्तर दिशा में लगाया जाए, तो यह सुख-समृद्धि का कारण बनता है। इससे घर के सदस्यों के जीवन में खुशियां आती हैं और मानसिक शांति का अनुभव होता है।
 
New Year 2025 vastu tips for tulsi plant in right direction to get blessings in new year
- फोटो : freepik
वहीं अगर तुलसी का पौधा पूर्व दिशा में लगाया जाए, तो यह आर्थिक लाभ के द्वार खोलता है। पूर्व दिशा में तुलसी लगाने से धन की कभी कमी नहीं होती और व्यक्ति के जीवन में तरक्की आती है। इसलिए नए साल के पहले दिन तुलसी का पौधा सही दिशा में लगाकर अपने घर को शुभता से भरें।
 

New Year 2025: नया साल आने से पहले घर में ले आएं ये पांच चीजें, सभी समस्याएं होंगी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2025 vastu tips for tulsi plant in right direction to get blessings in new year
तुलसी - फोटो : Adobe stock
तुलसी पूजा के नियम
  • प्रतिदिन तुलसी के पास देसी घी का दीपक जलाएं और उनकी पूजा करें।
  • तुलसी माता की आरती करने के बाद उनकी 3, 5 या 7 बार परिक्रमा करें।
  • तुलसी के पौधे को कभी भी गंदे हाथों से न छुएं क्योंकि यह अपवित्र माना जाता है।
  • तुलसी की पूजा श्रद्धा और नियम से करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • तुलसी पूजा के दौरान मंत्रों का जाप
  • तुलसी पूजा के समय इन मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है:
विज्ञापन
New Year 2025 vastu tips for tulsi plant in right direction to get blessings in new year
तुलसी - फोटो : Freepik.com
महाप्रसाद जननी मंत्र:

महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी,
आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते..

तुलसी गायत्री मंत्र:
ॐ तुलसीदेव्यै च विद्महे,
विष्णुप्रियायै च धीमहि,
तन्नो वृन्दा प्रचोदयात् 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed