फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mandir Vastu Tips: घर के मंदिर में रखी ये 5 चीजें परिवार में लाती हैं नेगेटिव एनर्जी, घर में बना रहता है कलेश

Sat, 20 Jan 2024 11:40 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 20 Jan 2024 11:40 AM IST
विज्ञापन
Mandir Vastu Tips These 5 things kept in the temple of the house bring negative energy in the family
Mandir Vastu Tips - फोटो : istock

Mandir Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के सिद्धांतों और नियमों का पालन करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। सभी को सुखी और शांत जीवन के लिए इन नियमों का पालन करना चाहिए। यदि आप वास्तु शास्त्र के नियम का पालन करते हैं, तो जीवन में कई तरह की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा घर परिवार से नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर किया जा सकता है। कई बार इन नियमों का पालन न करने पर इसका असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। यहीं नहीं परिवार में भी कलेश की स्थिति बनी रहती है। खासतौर पर मंदिर से जुड़े सभी नियमों का पालन करना चाहिए।



दरअसल, हम सभी घर में भगवान और अपने आराध्य देवी-देवता का एक ऐसा मंदिर बनाते हैं, जहां पर उनकी पूजा अर्चना कर सके। लेकिन कई बार मंदिर में रखी कुछ चीजें घर के लिए हानिकारक साबित होती हैं और परिवार से सुख-समृद्धि चली जाती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि वास्तु नियमों के अनुसार मंदिर में कौन सी चीजों को नहीं रखना चाहिए।

Mandir Vastu Tips These 5 things kept in the temple of the house bring negative energy in the family
Mandir Vastu Tips - फोटो : istock

पितरों की तस्वीर
वास्तु के अनुसार घर के मंदिर के पास पितरों या पूर्वजों की फोटो नहीं लगानी चाहिए। इसे लगाना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि  इस जगह पर पितरों की फोटो लगाना भगवान का अपमान माना जाता है। आप पितरों की तस्वीर दक्षिण दिशा में लगा सकते हैं।

Mandir Vastu Tips These 5 things kept in the temple of the house bring negative energy in the family
Mandir Vastu Tips - फोटो : istock

फटी पुरानी धार्मिक फोटो न रखें
मंदिर में या उसके आसपास भी किसी भगवान की फटी पुरानी धार्मिक फोटो व पुस्तकें नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से परिवार में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु के अनुसार घर के मंदिर में भूलकर भी मुरझाए हुए फूलों को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से उदासीनता आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mandir Vastu Tips These 5 things kept in the temple of the house bring negative energy in the family
Mandir Vastu Tips

एक से ज्यादा शंख
वास्तु के अनुसार मंदिर में एक से ज्यादा शंख को नहीं रखना चाहिए। आमतौर पर लोग अपने मंदिर में कई शंख रखते हैं। हालांकि, ऐसा करना सही नहीं है।

विज्ञापन
Mandir Vastu Tips These 5 things kept in the temple of the house bring negative energy in the family
Mandir Vastu Tips - फोटो : Self

खंडित मूर्ति
वास्तु के अनुसार घर के मंदिर में भूलकर भी भगवान के रौद्र रूप की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में तंगी बनी रहती है। इसके अलावा खंडित मूर्ति को भी मंदिर से हटा देना चाहिए ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed